IPL 2024: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले MS Dhoni लौटे फॉर्म में, नेट्स में लगा रहे हैं नो लुक सिक्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले MS Dhoni लौटे फॉर्म में, नेट्स में लगा रहे हैं नो लुक सिक्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

MS Dhoni (Pic Source-X)
MS Dhoni (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस शानदार टूर्नामेंट का तमाम लोग पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

आगामी सीजन में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वो नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान नो-लुक शॉट भी खेला।

स्पोर्ट्सतक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ने एक स्पिनर के खिलाफ नो-लुक शॉट खेला। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो अभी की है या कुछ सीजन पहले की।

यह रही महेंद्र सिंह धोनी के अभ्यास सत्र की वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sports Tak (@sportstakofficial)

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि आगामी सीजन में टीम एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी और 6वीं बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। अब देखना यह है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन 2024 सीजन में कैसा रहता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?