वीडियो: 'मैं इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हूं'- पाक के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीडियो: ‘मैं इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हूं’- पाक के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने दिया चौंकाने वाला बयान

एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

mahendra singh dhoni (pic source-twitter)
Mahendra Singh Dhoni (pic source-twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मात देकर यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। बता दें, इस संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस सत्र के बाद कुल 5 सत्र खेले जा चुके हैं लेकिन भारतीय टीम किसी में भी दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाई।

टी-20 वर्ल्ड कप का सातवां सत्र ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो चुका है और भारतीय टीम इस बार, इस ट्रॉफी को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इसी के साथ भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें, भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेलेगी। इसी के साथ इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर महेंद्र सिंह धोनी एक इवेंट में बात कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी से इस इवेंट में होस्ट ने पूछा कि, ‘वर्ल्ड कप अब इतने नजदीक है और अगर इस मुख्य टूर्नामेंट के बारे में मैंने कोई सवाल नहीं पूछा तो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।’ इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने जवाब दिया, ‘मैं वर्ल्ड कप नहीं खेल रहा हूं और टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है।’

यह रही महेंद्र सिंह धोनी की वायरल वीडियो:

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। वो सिर्फ एक शानदार कप्तान ही नहीं बल्कि बेहतरीन विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज भी रहे हैं। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं। आज भी तमाम भारतीय प्रशंसक IPL का इंतजार सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि वो धोनी को खेलते हुए देख सके।

बता दें, धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम किया था। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इस बार की ट्रॉफी अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी।

close whatsapp