मेरे करंट फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं: एमएस धोनी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

मेरे करंट फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं: एमएस धोनी 

बुमराह ने धोनी की ही कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था।

Jasprit bumrah and ms dhoni (Image Credit- Twitter X)
Jasprit bumrah and ms dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हाल में ही, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि धोनी ने बुमराह को अपना करंट फेवरेट गेंदबाज बताया है।

गौरतलब है कि बुमराह पिछले कुछ समय से ना सिर्फ टीम इंडिया के, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। हाल में ही टीम इंडिया को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने में, बुमराह ने अहम योगदान दिया था। जब कप्तान रोहित को विकेट की जरूरत होती थी, तो वह गेंद बुमराह को थमाते थे और वह अपने कप्तान की उम्मीदों पर एकदम खरा उतरते थे। बुमराह की याॅर्कर गेंदबाजी का कोई भी सानी नहीं है।

बता दें कि, हाल में एमएस धोनी शू कंपनी एशियन के एक प्रोग्राम को अटैंड करते हुए नजर आए, जिसके वह ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इस प्रोग्राम में जब एक फैंस ने धोनी से उनके फेवरेट गेंदबाज के बारे में पूछा, तो धोनी ने उस फैन को जबाव देते कहा कि मेरे करंट फेवरेट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं।

देखें एमएस धोनी की ये वायरल वीडियो

Jasprit Bumrah के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको जसप्रीत बुमराह के बारे में बताएं तो उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एमएस धोनी की ही कप्तानी में की थी। गौरतलब है कि बुमराह ने धोनी की कप्तानी में साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया।

अब तक जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए 8 साल के क्रिकेट करियर में 36 टेस्ट, 89 वनडे और 70 टी20 मैच खेले चुके हैं। इस दौरान बुमराह ने 159 टेस्ट, 149 वनडे और 89 टी20 विकेट अपने नाम किए हैं।

close whatsapp