टेनिस खेलते हुए नजर आए पूर्व कप्तान MS Dhoni, वायरल हुआ वीडियो
अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं धोनी
अद्यतन - दिसम्बर 2, 2024 10:07 अपराह्न
भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में धोनी टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के इस वायरल वीडियो पर फैंस, सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं धोनी के इस वीडियो को पेशेवर टेनिस खिलाड़ी सुमीत कुमार बजाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी क्रिकेट के अलावा अपने टेनिस स्किल भी दिखाते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- परफेक्ट वाॅली (Perfect volley)
देखें एमएस धोनी का वायरल वीडियो
— Aditya Desai (@aditya_three) December 2, 2024
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुमीत और धोनी टेनिस पार्टनर भी हैं। दोनों ने एक साथ मैन्स डबल्स में JSCA टेनिस चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। वहीं धोनी को टेनिस खेलते हुए देखकर उनके फैंस सोच में पड़ गए हैं।
IPL 2025 में एक्शन में नजर आएंगे धोनी
आपको बता दें कि धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार आईपीएल खिताब जितवाया है। हालांकि, साल 2024 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और बतौर विकेटकीपर वह सीजन में युवा रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते हुए नजर आए थे।
तो वहीं अब वह आईपीएल के 18वें सीजन में सीएसके के लिए एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को पिछले महीने जेद्दाह में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था।
धोनी को सीएसके ने 4 करोड़ रुपए देकर, बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। धोनी के अलावा टीम ने रुतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे और मथीषा पाथिराना को भी रिटेन किया था।