MS Dhoni Dance

VIDEO: उत्तराखंड में डांस करते नजर आए एमएस धोनी, गुलाबी शरारा सॉन्ग पर जमकर थिरके माही

इन दिनों परिवार के संग उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं एमएस धोनी।

MS Dhoni (Photo Source: X)
MS Dhoni (Photo Source: X)

मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान कप्तान एमएस धोनी ने मैदान के बाहर अपने फैंस को एक डांस से हैरान कर दिया है। उत्तराखंड के पॉपुलर सॉन्ग ‘गुलाबी शरारा’ पर डांस करते हुए धोनी के एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उस वीडियो में फैंस को धोनी का एक नया अवतार देखने को मिला है।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी उत्तराखंड में वहां के लोकल लोगों के साथ डांस करते हुए नजर आए। मैदान पर आम तौर पर शांत और संयमित रहने वाले धोनी का ये अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस को माही का ये रूप शायद ही देखने को मिलता है।

महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से जुड़ाव उनके प्रशंसकों के लिए एक खास रिश्ता है। उनके पैतृक गांव और अल्मोड़ा जिले से उनके संबंध को देखकर यह साफ होता है कि धोनी अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं। 2023 में जब धोनी अल्मोड़ा और उसके बाद अब 2024 में वह ऋषिकेश पहुंचे, तो यह उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व और खुशी का मौका था।

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं MS Dhoni

धोनी, जिन्होंने भारत को सभी तीन प्रमुख आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में जीत दिलाई, वो क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनके शांत लेकिन प्रभावशाली कप्तानी ने खेल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं।

आईपीएल 2025 सीजन से पहले सीएसके ने धोनी को ₹4 करोड़ में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया। बता दें कि आखिरी बार 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के कारण धोनी अनकैप्ड प्लेयर की श्रेणी में रखे गए।

close whatsapp