दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले वाइफ के साथ क्रिकेट खेलने के मुकेश कुमार के वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग
मुकेश कुमार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की T20I और ODI दोनों टीम में शामिल किया गया है।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2023 5:15 अपराह्न

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले ही सुर्खियों में लौट आए हैं। दरअसल, मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के दौरान शादी हुई थी और इस खास मौके की एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
इस वायरल वीडियो में, जो भारतीय तेज गेंदबाज की शादी के दिन का है, जहां वह दूल्हे के वेशभूषा में नजर आ रहे हैं, मीडिया कर्मियों ने उनकी शादी और आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के बारे में पूछा। अब उनकी शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) का मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपनी वाइफ के साथ अब अच्छे से मैच खेलूंगा: Mukesh Kumar
भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने हसंते हुए कहा कि उन्होंने अपने पहले प्यार से शादी की है और अब वह अपनी पत्नी के साथ दूसरी पारी में अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। उनके जवाब को सुन सभी हंस पड़े। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरू हो रही T20I सीरीज के लिए अपनी तैयारियों के बारे में भी बात की।
इस वीडियो में मुकेश कुमार यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि, “मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। जिनके साथ शुरू से रहा है, उनके साथ दूसरी पारी शुरू की है। और मैच भी आगे अच्छा खेलूंगा मैं इनके साथ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारी चल रही है। हमारे जितने भी कोच हैं, सभी मदद कर रहे हैं।”
Mukesh Kumar : “Match bhi inke(Wife) sath accha khelunga main” (After His Marriage) pic.twitter.com/Gbubw2nDQh
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952_) December 7, 2023
जल्द दक्षिण अफ्रीका में एक्शन में नजर आएंगे मुकेश कुमार
आपको बता दें, मुकेश कुमार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की T20I और ODI दोनों टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया T20I सीरीज में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। मुकेश कुमार ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली ODI और T20I सीरीज में भी वह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।