IND vs NZ: गेंद लगी स्टंप्स पर लेकिन नहीं आउट हुए रविचंद्रन अश्विन, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: गेंद लगी स्टंप्स पर लेकिन नहीं आउट हुए रविचंद्रन अश्विन, आप भी देखें वीडियो

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराया।

Ravi Ashwin (Pic Source-X)
Ravi Ashwin (Pic Source-X)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराया। बता दें कि, टीम इंडिया को इस मैच को जीतने के लिए 147 रनों की जरूरत थी लेकिन मेजबान 121 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन आउट होने से बाल-बाल बचे थे लेकिन वो इस मौके का अच्छी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाए और मात्र 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

टीम इंडिया की दूसरी पारी का 27वां ओवर लेकर आए ग्लेन फिलिप्स ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिस को रविचंद्रन अश्विन ने डिफेंड किया। हालांकि गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप्स की ओर जाने लगी। भारतीय खिलाड़ी भी तुरंत गेंद को अपने बल्ले से रोकने की कोशिश करने लगे। गेंद की गति इससे धीमी हो गई लेकिन वो स्टंप्स पर जा लगी।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि गेंद स्टंप्स में लगने के बावजूद Bails नहीं गिरी और रविचंद्रन अश्विन को एक लाइफलाइन मिली। हालांकि रविचंद्रन अश्विन इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और भारत की पारी के 29वें ओवर में वो ग्लेन फिलिप्स को अपना विकेट दे बैठे।

यह रही वीडियो:

टीम इंडिया की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए लेकिन बेहतरीन खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। ऋषभ पंत के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी इस मैच में मेजबान की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी नहीं कर पाया। वाशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए जबकि कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट झटके जबकि ग्लेन फिलिप्स ने तीन विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। जहां एक तरफ एजाज पटेल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया वहीं दूसरी ओर विल यंग ने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड जीता।

टीम इंडिया ने इस पूरी सीरीज में काफी खराब बल्लेबाजी की जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रविचंद्रन अश्विन की बात की जाए तो इस सीरीज में ना तो वो बल्लेबाजी से कमाल दिखा पाए और ना ही गेंदबाजी से।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?