IND vs BAN: शाकिब के खिलाफ अश्विन के इस छक्के को देख, स्टैंड में बैठी यह बुजुर्ग महिला फैन भी बजाने लगी ताली, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: शाकिब के खिलाफ अश्विन के इस छक्के को देख, स्टैंड में बैठी यह बुजुर्ग महिला फैन भी बजाने लगी ताली, देखें वीडियो

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। 

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच, आज 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो खेल के पहले दिन के दो सेशन तक बांग्लादेश के हक में रहा।

हालांकि, इसके बाद 144 रनों पर जब भारत ने 6 विकेट गंवा दिए थे, तो उस समय अनुभवी स्पिन गेंदबाज रवि अश्विन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आते हैं। अश्विन ने आते ही तेजी से बांग्लादेशी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाते हुए मैदान के चारों ओर शाॅट खेले।

तो वहीं अपनी पारी के दौरान अश्विन ने बांग्लादेश टीम के अनुभवी गेंदबाज शाकिब अल हसन को एक बेहतरीन छक्का जड़ दिया। अश्विन के इस छक्के को देख स्टेडियम में मौजूद एक बुजुर्ग महिला क्रिकेट फैन खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाई।

देखें इस बुजुर्ग फैन की अश्विन के शाॅट पर प्रतिक्रिया

शतक के बनाने के करीब अश्विन

दूसरी ओर, चेन्नई में जारी इस मैच हाल बताएं तो भारत ने तीसरे सेशन में खबर लिखे जाने तक, पहली पारी में 74 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रविचंद्रन अश्विन 92* और रविंद्र जडेजा 68* रन बनाकर मौजूद हैं। दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 167 रनों की शानदार पार्टनरशिप भी देखने को मिली है, जिसकी वजह से मैच में पिछड़ने वाली भारत ने मुकाबले पर दोबारा पकड़ बना ली है।

तो वहीं अभी तक भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा (5), पूर्व कप्तान विराट कोहली (6), शुभमन गिल (0) सस्ते में आउट हो चुके हैं। तो भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, तो ऋषभ पंत ने 39 और केएल राहुल ने 16 रन बनाए। तो वहीं गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद को सर्वाधिक 4 विकेट मिले हैं, तो नाहिद राणा व मेहदी हसन मिराज को 1-1 विकेट मिला है।

close whatsapp