'पकी हुई बाॅल, तमीज से खेलनी पड़ रही है' लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत की स्टंप माइक पर कैद हुई अतरंगी आवाज, देखें वीडियो 

‘पकी हुई बाॅल, तमीज से खेलनी पड़ रही है’ लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत की स्टंप माइक पर कैद हुई अतरंगी आवाज, देखें वीडियो 

लीड्स टेस्ट मैच में आज 23 जून को चौथे दिन का खेल जारी है।

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और भारत के बीच लीड्स के हेंडिग्ली मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में आज 23 जून को चौथे दिन का खेल जारी है। पहली पारी में इंग्लिश गेंदबाजों पर हावी रहने वाली भारतीय बल्लेबाजी ने एक बार फिर से पलटवार किया है।

लीड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया की दूसरी पारी में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और केएल राहुल अभी तक शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं।

साथ ही मैच के आज के दिन पंत की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में पंत को स्टंप माइक पर अपने जाने-पहचाने अंदाज में सुना जा सकता है। वायरल वीडियो में मैच के चौथे दिन पंत ने कहा- साॅरी वोक्सी, पकी हुई वाली बाॅल, इतना तमीज से खेलने के चक्कर में छूट रही है।

देखें ऋषभ पंत की यह वायरल वीडियो

पंत-राहुल ने जड़े शतक

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं, तो टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। मुकाबले में पंत ने करियर का 8वां, तो वहीं राहुल ने टेस्ट करियर का 9वां शतक लगा दिया है। दोनों के बीच खबर लिखे जाने तक चौथे विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

फिलहाल भारत की इंग्लैंड पर बढ़त 286 रनों की हो गई है। क्रीज पर इस समय पंत 116* और राहुल 113* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं, यशस्वी जायसवाल 4, साई सुदर्शन 30 व शुभमन गिल 8 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में अभी तक ब्रायडन कार्स को 2 और बेन स्टोक्स को 1 सफलता मिली है। देखने लायक बात होगी कि भारत इंग्लैंड के सामने जीत के लिए दूसरी पारी में कितने रनों का लक्ष्य रखती है?

close whatsapp