IPL 2025: 18 सीजन लगातार आईपीएल खेलने के लिए मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को मिला स्पेशल मूमेंटो, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: 18 सीजन लगातार आईपीएल खेलने के लिए मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को मिला स्पेशल मूमेंटो, देखें वीडियो 

मुंबई बनाम हैदराबाद मैच से पहले रोहित को किया गया सम्मानित

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान व मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लगातार 18 सीजन आईपीएल खेलने के लिए सम्मानित किया गया है। बता दें कि इसको लेकर एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष श्री रोजर बिन्नी रोहित को एक स्पेशल मूमेंटो देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि रोहित आईपीएल के कुछ ही खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो हर एक आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। तो वहीं, अब रोहित को लगातार 18 सीजन आईपीएल खेलने के लिए सम्मानित किया गया है।

देखें रोहित शर्मा को किस तरह किया गया सम्मानित

खैर, आपको रोहित शर्मा के बारे में जानकारी दें वह आज 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ वानखेड़े में खेले जा रहे मुकाबले में खेल रहे हैं। इस मुकाबले में रोहित को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर शामिल किया है, और उम्मीद है कि वह मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, एहसान मलिंगा

मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया है रोहित ने

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब जितवाया है। हालांकि, एमआई मैनेजमेंट ने आईपीएल के पिछले सीजन के शुरू होने से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। पिछले दो सीजन से वह मुंबई इंडियंस के लिए बतौर खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित ने आईपीएल में खेले गए 262 मैचों में कुल 6684 रन बनाए हैं।

close whatsapp