‘CSK भी आएंगे, आप भी…’ IPL 2025 में राजस्थान बनाम चेन्नई मैच से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने फैंस से किया खास अनुरोध
30 मार्च को राजस्थान और चेन्नई के बीच मैच गुवाहटी में देखने को मिलेगा।
अद्यतन - फरवरी 27, 2025 10:06 अपराह्न

राजस्थान राॅयल्स टीम के हेड कोच और पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) क्रिकेट फैंस से अनुरोध करते हुए नजर आए हैं कि राजस्थान के होम मैचों में आप उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम में भारी से भारी संख्या में पहुंचे।
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 से पहले द्रविड़ राजस्थान राॅयल्स में कुमार संगाकारा को रिप्लेस करते हुए नए हेड कोच बने। इस भूमिका में वह भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद नजर आए, क्योंकि जून 2024 के बाद द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया में हेड कोच के रूप में समाप्त हो गया था।
तो वहीं, कुछ ऐसी ही सफलता अब वह आईपीएल 2025 में बतौर हेड कोच राजस्थान राॅयल्स के साथ हासिल करना चाहेंगे, क्योंकि वह बीते समय में इस टीम की साल 2012-13 आईपीएल सीजन में कप्तानी भी कर चुके हैं। हाल में ही राजस्थान राॅयल्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए कैंप शुरू कर दिया है। इस बार राजस्थान अपने होम मैच जयपुर के अलावा गुवाहटी के बरसापारा स्टेडिमय में खेलेगी।
गुवाहटी में राजस्थान राॅयल्स का सामना पांच बार की चैंपिंयन चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। इस मैच से पहले द्रविड़ एक कार्यक्रम में नजर आए, जिसमें उन्होंने फैंस से कहा- CSK भी आएंगे, तो आप लोग भी सब आओ, सब लोगो को बुलाओ, अपने गेम को प्रमोट करो, बहुत खुशी की बात है। बड़ा अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा और उम्मीद है कि हम जीतेंगे।
देखें राजस्थान राॅयल्स द्वारा शेयर किया गया ये वायरल वीडियो
You heard him. Ab toh aaoge na? 🔥
Pre-register for #RRvCSK tix now: https://t.co/ujQV2urI5f pic.twitter.com/6gZl1umBiw
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 27, 2025
IPL 2025 के लिए राजस्थान राॅयल्स (RR) का फुल स्क्वाॅड
संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे