शाहीन अफरीदी कैसे बने पाकिस्तान के T20I कप्तान? शाहिद अफरीदी के जवाब ने इंटरनेट पर लगाई आग - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन अफरीदी कैसे बने पाकिस्तान के T20I कप्तान? शाहिद अफरीदी के जवाब ने इंटरनेट पर लगाई आग

शाहिद अफरीदी ने एक लाइव इवेंट के दौरान अपने ही दामाद की टांग खिंचाई की।

Shahid Afridi and Shaheen Shah Afridi. (Image Source: X)
Shahid Afridi and Shaheen Shah Afridi. (Image Source: X)

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के दामाद और वर्तमान स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अपने नए अध्याय के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) बतौर पाकिस्तान कप्तान अपने करियर की शुरुआत 12 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों के साथ करने जा रहे हैं।

आपको बता दें, भारत में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव किए गए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूरी चयन समिति को नया रूप दिया गया, जबकि बाबर आजम (Babar Azam) को कप्तानी से हटाकर टेस्ट टीम की कमान शान मसूद (Shan Masood) को सौंपी गई, वहीं तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को T20I कप्तान बनाया गया।

Shahid Afridi ने उड़ाया दामाद Shaheen Afridi का मजाक

इस बीच, शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के न्यूजीलैंड दौरे पर बतौर कप्तान अपना करियर शुरू करने से पहले पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपने ही दामाद की टांग खिंचाई की और वो भी एक लाइव इवेंट के दौरान।

यहां पढ़िए: कप्तानी और बल्लेबाजी में फ्लॉप बाबर आजम, अब ऐसे पोस्ट शेयर करने पर हुए मजबूर

अफरीदी ने शाहीन पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान की T20I कप्तानी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को मिलनी थी, लेकिन गलती से उनके दामाद को मिल गई। दरअसल, शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) हाल ही में एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे, जहां मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan), शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi), हारिस रऊफ (Haris Rauf) और सरफराज अहमद (Mohammad Rizwan) भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के दौरान अफरीदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह चाहते थे कि मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) T20I कप्तान बनें, लेकिन शाहीन को “गलती से” कप्तानी मिल गई। अफरीदी ने कहा: ‘मैं रिजवान को T20I कप्तान के रूप में देखना चाहता था, लेकिन शाहीन गलती से कप्तान बन गए!’ अब इस बातचीत का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वीडियो –

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?