VIDEO: लिटन दास के बाद नजमुल हसन शांतो को सिराज ने किया स्लेज, लेकिन.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: लिटन दास के बाद नजमुल हसन शांतो को सिराज ने किया स्लेज, लेकिन….

बांग्लादेश की दूसरी पारी के 34वें ओवर में देखने को मिली ये घटना

Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter)
Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter)

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट मैच का आज 17 दिसंबर को चौथा दिन है। भारत से मिले 513 रनों के विशाल लक्ष्य का बांग्लादेश पीछा कर रही है और फिलहाल मेजबान टीम लक्ष्य से काफी दूर है। लेकिन इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बांग्लाेदेशी बल्लेबाज को स्लेज करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि तीसरे दिन का खेल सामप्त होने तक बांग्लादेश ने पहली पारी में बिना कोई विकेट गवाएं 42 रन बना लिए थे। तो वहीं मैच के चौथे दिन जब बांग्लादेशी ओपनर बल्लेबाज नजमुल हसन शंतो और जाकिर हसन एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते दिख रहे थे। बता दें कि पहली पारी में जो बांग्लादेश 150 रनों पर सिमट गई थी। उसने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गवाएं 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर ली थी।

इसी दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जिनकी पहली पारी बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास के साथ तीखी नोंक-झोंक हुई, वो अब बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल हसन शंतो को स्लेज करते हुए दिखे। 34वें ओवर में सिराज शंतो के साथ आंख से आंख मिलाते हुए नजर आए और कुछ शब्द भी कहे। हालांकि इस दौरान शंतो काफी शांत दिखे और उन्होंने सिराज की इस बात का कोई जबाव नहीं दिया और मुस्कुरा कर इस बात को हंसी में टाल दिया।

देखें सिराज और शांतो का वो वीडियो

तो वहीं खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 53 ओवर को बाद 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय लिटन दास 1 और जाकिर हसन 64 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले ओपनर नजमुल हसन शंतो और जाकिर हसन के बीच पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हुई।

शंतो 67 रनों से आगे नहीं बढ़ सके और उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने आए यासिल अली 5 रन पर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। बांग्लादेश को अभी जीत के लिए 376 रनों की जरूरत हैं।

close whatsapp