VIDEO: गावस्कर ने डांस फ्लोर पर दिखाया जबरदस्त फुटवर्क, ‘ओम शांति ओम’ गाने पर किया डांस
वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सरी के दौरान पूर्व खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती।
अद्यतन - जनवरी 20, 2025 11:45 पूर्वाह्न

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं एनिवर्सरी का जश्न 19 जनवरी को वानखेड़े में धूम-धाम से मनाया गया। इस सेलिब्रेशन के दौरान रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, अजिंक्य रहाणे, रवि शास्त्री जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर डांस करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वानखेड़े स्टेडियम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) ने एक ग्रैंड सेलीब्रेशन आयोजित किया था, जहां मुंबई के दिग्गज क्रिकेटरों को आने का निमंत्रण मिला था। इस मौके पर गावस्कर ने ‘ओम शांति ओम’ गाने पर डांस किया। इस दौरान गावस्कर काफी खुश नजर आए और उन्हें देख सचिन तेंदुलकर भी मुस्कुरा गए।
Sunil Gavaskar ने Om Shanti Om गाने पर किया डांस
कार्यक्रम के दौरान मशहूर सिंगर शेखर रवजिआनी ने जब ‘ओम शांति ओम’ सॉन्ग गाकर फैन्स को मंत्रमुग्ध किया, तो सुनील गावस्कर ने थिरककर सभी का दिल जीत लिया। इस सॉन्ग के दौरान शेखर जब माइक को तेंदुलकर के पास ले गए तो उन्होंने भी ओम शांति ओम के बोल गुनगुनाए।
वानखेडेवर क्रिकेटची 𝘿𝙚𝙚𝙬𝙖𝙣𝙜𝙞 𝘿𝙚𝙚𝙬𝙖𝙣𝙜𝙞 😍
P.S. – Don't miss Sunny G's apratim dance performance! 👌#Wankhede50 | #MCA | #Mumbai | #Cricket pic.twitter.com/t5DllZ9uEC
— Mumbai Cricket Association (MCA) (@MumbaiCricAssoc) January 19, 2025
इस सेलीब्रेशन के दौरान भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा यहां आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी के साथ पोज देते भी दिखाई दिए. 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से पहले यह ट्रॉफी भारत के दौरे पर आई है। इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा कि वह भारतीय टीम को चैम्पियन्स ट्रॉफी में जीत दिलाकर इस मैदान पर एक और ऐतिहासिक सेरेमनी के गवाह बनना चाहते हैं।
रोहित ने कहा कि हम सभी को पता है कि जब हम दुबई में इस टूर्नामेंट के लिए पहुंचेंगे तो हमारे साथ 140 करोड़ भारतीयों का समर्थन होगा। उन्होंने कहा, हम एक और टूर्नामेंट शुरू करेंगे। मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे तो 140 करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारे पीछे होंगी। हम यह जानते हैं। हम इस ट्रॉफी (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) को वानखेड़े में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’’