भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस खिलाड़ी ने जारी MLC में ठोका अर्धशतक 

भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस खिलाड़ी ने जारी MLC में ठोका अर्धशतक 

इस खिलाड़ी ने 35 गेंदों में 53 रनों की कमाल की पारी खेली।

MLC 2025 (Image Credit- Twitter X)
MLC 2025 (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2012 जिताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद, जारी मेजर लीग क्रिकेट 2025 में कमाल की पारी खेलते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इसको लेकर उन्मुक्त की एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि जारी एमएलसी का तीसरा मैच 14 जून को सैन फ्रांसस्किो यूनिकाॅर्नंस और लास एंजलिस नाइट राइडर्स के बीच कैलेफाॅर्निया के ऑकलैंड स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में नाइट राइडर्स के लिए कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने 32 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 53 रनों की कमाल की पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी मुकाबले में टीम को जीत नहीं दिला पाई।

देखें उन्मुक्त चंद की यह कमाल की पारी

सैन फ्रांसस्किो यूनिकाॅर्नंस ने 32 रनों से जीता मैच

दूसरी ओर आपको इस मैच का हाल बताएं, तो लास एंजलिस नाइट राइडर्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सैन फ्रांसस्किो यूनिकाॅर्नंस ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 219 रन बनाए। टीम के लिए युवा जैक फ्रेजर मैगर्क ने 88 रनों की कमाल की पारी खेली, तो फिन एलन ने 52 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

इसके बाद, जब लास एंजलिस नाइट राइडर्स सैन फ्रांसस्किो यूनिकाॅर्नंस से मिले 220 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19.5 ओवरों में 187 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। टीम के लिए उन्मुक्त चंद ने 53 रनों की पारी खेली, तो मैथ्यू ट्राॅम्प ने 41 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा सैफ बदर ने 17 और कप्तान सुनील नारायण ने 13 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। जैक फ्रेजर मैगर्क को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवाॅर्ड दिया गया।

close whatsapp