VIDEO: इलाज के दौरान हाॅस्पिटल में डांस करते हुए नजर आए विनोद कांबली, वायरल हुआ वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: इलाज के दौरान हाॅस्पिटल में डांस करते हुए नजर आए विनोद कांबली, वायरल हुआ वीडियो 

चक दे इंडिया गाने पर डांस करते हुए नजर आए कांबली

Vinod Kambli (Image Credit- Twitter X)
Vinod Kambli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेर और महान सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वहीं अभी कुछ दिनों पर पहले उन्हें ठाणे के आकृति हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कई जांच के बाद पता चला कि पूर्व खिलाड़ी को ब्रेन क्लाॅट्स की समस्या है।

दूसरी ओर, अब कांबली का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाचते हुए नजर आए हैं। हालांकि, यह कोई सामान्य डांस नहीं है, बल्कि हाॅस्पिटल स्टाफ खिलाड़ी को अवसाद से बचाने के लिए इस तरह का डांस या यूं कहे कि ऐसी एक्टीविटी करवाती हुई नजर आई।

देखें विनोद कांबली का यह वायरल वीडियो

कांबली की हालत के बारे में आपको जानकारी दें, तो अब 52 वर्षीय खिलाड़ी को काफी आराम है, और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। कई तरह की जांच के बाद उनका व्यवस्थित तरीके से इलाज शुरू किया गया था। अभी कुछ समय पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व क्रिकेटर को अपनी संस्था की ओर से 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने के भी घोषणा की थी।

खैर, अपनी हालत को लेकर हाल में ही कांबली ने कहा- मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं इसे (क्रिकेट) कभी नहीं छोड़ूंगा, क्योंकि मुझे याद है कि मैंने कितने शतक और दोहरे शतक लगाए हैं। हम परिवार में तीन बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। मैं सचिन तेंदुलकर का आभारी हूं, क्योंकि उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है।

विनोद कांबली के क्रिकेट करियर पर एक नजर

कांबली ने साल 1993 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले। उन्होंने 1995 में अपना आखिरी टेस्ट और 2000 में अंतिम आखिरी वनडे मैच खेला था। इस दौरान उन्होंने करीब 3500 से अधिक रन बनाए।

close whatsapp