Virat Kohli Dance Video

Virat Kohli Dance Video: मैदान पर दिखी विराट कोहली की मस्ती, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के सामने करने लगे डांस

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा।

Virat Kohli Dancing (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli Dancing (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच इस वक्त राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया कई बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। सीनियर खिलाड़ी जिन्हें सीरीज के शुरुआती दो वनडे मैच के लिए आखिरी वनडे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में वापस लौटे हैं, जिसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में वापसी के साथ ही विराट कोहली एक अलग मूड में नजर आए। राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में अपने चहेते खिलाड़ियों को देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे विराट कोहली अपने डांस मूव से सभी को काफी इंटरटेन करते हुए नजर आ रहे हैं।

आज मैच के दौरान विराट ने सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार डांस करते हुए दिखे। ड्रिंक्स ब्रेक दौरान भी विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। विराट कोहली उनके पास जाकर अपना कमर मटकाते हुए दिखे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी उन्हें ऐसा करते देख काफी हैरान थे।

यहां देखिए विराट कोहली का वो डांस वीडियो (Virat Kohli Dance Video)

वहीं अगर तीसरे वनडे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनके टॉप चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा है। लेकिन उनमें से कोई भी अपना शतक पूरा नहीं कर पाया। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए वहीं कुलदीप ने भी दो विकेट लिए।\

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ी ही आसानी से जीत लिया। इस तरह भारतीय टीम ने 2-0 से सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास आखिरी वनडे मैच में मौका है कि वह जीत के साथ सीरीज का अंत करें।

यह भी पढ़ें: ईश सोढ़ी को वापस बुलाने का बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास का निर्णय एबी डिविलियर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया

close whatsapp