IND vs BAN: वायरल वीडियो: प्रैक्टिस के दौरान कोहली ने मारा ऐसा छक्का कि हक्के-बक्के रह गए अक्षर पटेल
खराब फाॅर्म से जूझने के बाद विराट कोहली अभी तक टी-20 और वनडे क्रिकेट में शतक लगा चुके हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 13, 2022 6:42 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। वनडे सीरीज को 2-1 से गंवाने के बाद अब टीम इंडिया 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह मैच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चिटगांव में खेला जाएगा।
हालांकि इस टेस्ट मुकाबले से पहले टीम इंडिया नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है। तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली जिनके बल्ले से बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक निकला था, वो इस प्रैक्टिस सेशन में मस्ती करते हुए नजर आए।
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली ने स्पिनर अक्षर पटेल पर ऐसा छक्का जड़ा कि पटेल हक्के-बक्के रह गए। साथ ही बता दें कि इस छक्के के बाद विराट कोहली अक्षर को चिढ़ाते हुए भी नजर आए हैं।
देखें विराट कोहली का वायरल वीडियो
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1602581691255902208?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1602581691255902208%7Ctwgr%5E58695666979a8e22b2c7f34539760864ea5ee968%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-virat-kohli-teases-axar-patel-after-smoking-him-for-gigantic-six-during-india-nets-ahead-of-1st-bangladesh-test-101670919903002.html
बता दें कि पिछले करीब तीन साल से खराब फाॅर्म में जूझने के बाद अब रन मशीन विराट कोहली रंग में लौट चुके हैं। एशिया कप 2022 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे तो वहीं टी-20 विश्व कप 2022 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके अलावा वह टी-20 और वनडे क्रिकेट में शतक लगा चुके हैं।
ऐसे में इनफाॅर्म विराट कोहली से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे होंगे। बता दें कि आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में विराट के बल्ले से साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ही शतक निकला था।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया:
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकटकीपर), केएस भरत (विकटकीपर), रविचंद्रन अश्विन,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, जयदेव उनादकट और सौरभ कुमार।