IPL 2024: दिल्ली के खिलाफ धोनी ने हू ब हू वैसी ही छक्का जड़ा जैसा उन्होंने साल 2005 में 183* रनों की पारी के दौरान वाइजैग में लगाया था, देखें वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने 16 गेंदों में 37* रनों की नाबाद पारी खेली। 

Advertisement

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 में पहली बार बतौर खिलाड़ी खेलने वाले एमएस धोनी इस साल आईपीएल में अपनी टीम के लिए मैच फिनिश करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि कल 31 मार्च को वाइजैग में दिल्ली कैपटिल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में फैंस को विटेंज धोनी देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि इस मैच में धोनी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 4 चौके और 3 छ्क्कों की मदद से 37* रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, धोनी के ये पारी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाई, लेकिन हार के अंतर को धोनी ने 20 रनों का कर दिया।

दूसरी ओर, इस पारी के दौरान धोनी ने एक ऐसा शाॅट खेला, जो उन्होंने इस मैदान पर साल 2005 में अपनी नाबाद 183* रनों की पारी के दौरान चामिंड वास के खिलाफ खेला था। कहा जाता है कि इस पारी के दौरान भारतीय क्रिकेट में धोनी का दौर शुरू हो चुका था। धोनी ने यह पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। तो वहीं अपनी इस पारी के दौरान एक शाॅट धोनी ने दिल्ली के खिलाफ भी एक्स्ट्रा कवर के इलाके में हू ब हू शाॅट खेला।

देखें धोनी के इस शाॅट की वीडियो

साथ ही आपको धोनी की इस पारी के बारे में बताएं तो उस मैच में धोनी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक था। इससे पहले वह एक शतक पाकिस्तान के खिलाफ जमा चुके थे। इस मैच में धोनी ने 47वें ओवर तक बल्लेबाजी की थी, जिसकी बदौलत भारत ने 6 विकेट रहते हुए 299 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया।

इसके अलावा धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में चौथे और छठे मैच में क्रमश 45* और 80 रनों की पारी खेली थी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इस वनडे सीरीज को 6-1 से अपने नाम किया। इसके बाद की कहानी आप लोग भलीभांती जानते हैं कि भारत ने धोनी की कप्तानी में आईसीसी के तीनों ट्राॅफियों (टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियन ट्राॅफी 2013) को अपने नाम किया था।

Advertisement