SL vs IND: कन्फ्यूजन की वजह से रनआउट हुए यशस्वी जायसवाल, निराश होकर लौटे पवेलियन, देखें वायरल वीडियो
32 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए जायसवाल
अद्यतन - अगस्त 15, 2026 11:35 पूर्वाह्न

भारत और श्रीलंका के बीच आज 15 अगस्त, रविवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। बता दें मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
मुकाबले में भारत के लिए ओपनिंग करने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करने आए। हालांकि, टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद बाएं हाथ के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज जायसवाल को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है। जब वह रनआउट हुए तो वह 37 गेंदों में 5 चौके की मदद से 32 रनों पर बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे।
यह घटना भारत की पहली पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली। यह ओवर श्रीलंका की ओर से केशरा नुवंता फेंक रहे थे और उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद केएल राहुल को फेंकी। राहुल ने इस गेंद पर मिडऑन की ओर हल्के हाथों से सिंगल के लिए शाॅट खेला।
लेकिन इस दौरान गेंद को रोकते हुए केशरा नुवंता नाॅन स्ट्राइक एंड पर खड़े यशस्वी जायसवाल के पैरों से टकरा गए। इसके बाद रन लेने की तैयारी में खड़े जायसवाल का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन तब तक राहुल उनके छोर पर आ चुके थे। फलस्वरूप जायसवाल को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर वापिस जाना पड़ा। जिस तरह की जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर लग रहा था कि वह आज बड़ी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन ऐसा न हो सका।
देखें किस तरह आउट हुए यशस्वी जायसवाल
Yashasvi jaiswal got run-out on 37 🥲
– who's fault was that ? pic.twitter.com/zLS0Eet9zQ
— Wade (@WadeCricket) August 15, 2026
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने 18 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद एक विकेट के नुकसान पर कुल 75 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 22 और देवदत्त पडिक्कल 20 रन बनाकर मौजूद हैं। जायसवाल 32 रनों पर रनआउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। तो वहीं, श्रीलंका की ओर से अभी तक कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सका है।