आखिर क्यों नहीं कोहली और गांगुली ने आपस में मिलाया हाथ? शेन वॉटसन ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर क्यों नहीं कोहली और गांगुली ने आपस में मिलाया हाथ? शेन वॉटसन ने किया बड़ा खुलासा

कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से तो हाथ मिलाया लेकिन इसके बाद जैसे ही उन्होंने गांगुली को देखा वो आगे जानें लगे।

RCB vs DC (Pic Source-Twitter)
RCB vs DC (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से करारी शिकस्त दी। हालांकि मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब ऐसा देखा गया कि विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई। यही नहीं दोनों ही लोगों ने एक दूसरे से हाथ मिलाने से भी मना कर दिया।

इसी को लेकर तमाम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष थे तब विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे। तब से ही दोनों के बीच में काफी चीजें सही नहीं चल रही है। गांगुली के समय में ही विराट कोहली को भारतीय टीम की कप्तानी तक से इस्तीफा देना पड़ा था।

इन दोनों की ही मुलाकात आखिर बार बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से तो हाथ मिलाया लेकिन इसके बाद जैसे ही उन्होंने गांगुली को देखा वो आगे जानें लगे। हालांकि रिकी पोंटिंग ने उन्हें रोका और किसी चीज को लेकर दोनों बातचीत करने लगे। गांगुली भी वहां खड़े नहीं रहे और आगे बढ़कर जाने लगे। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर शेन वॉटसन ने अपना पक्ष रखा है।

विराट कोहली के पेट में जरूर किसी चीज को लेकर आग लगी हुई है: शेन वॉटसन

बता दें, शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच है। उन्होंने द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट में कहा कि, ‘यह अफवाह हो सकती है लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ भी नहीं पता है। लेकिन किसी चीज को लेकर विराट कोहली के पेट में आग जरूर लगी हुई है। विरोधी होने के नाते आपको यह बात जरूर पता होती है। बात कुछ भी हो लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।’

बता दें, इस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रॉजर बिन्नी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं और पांचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक पांच मैच खेले हैं जिसमें से दोनों ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp