क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने WBBL 2022 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने WBBL 2022 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की

सभी WBBL|08 मैचों के टिकट 18 अगस्त से जनता के लिए उपलब्ध होंगे।

Perth Scorchers Women. (Photo by Stefan Gosatti/Getty Images)
Perth Scorchers Women. (Photo by Stefan Gosatti/Getty Images)

महिला बिग बैश लीग (WBBL) के आगामी आठवें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा 7 जुलाई को कर दी गई है। WBBL 2022 की शुरुआत 13 अक्टूबर को ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच भिड़ंत के साथ होगी।

सभी फ्रेंचाइजीयों के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि तीन सीजनों के बाद महिला बिग बैश लीग (WBBL) के आगामी सीजन के मैच सभी राज्यों में आयोजित किए जाएंगे। आपको बता दें, कोविड -19 महामारी के कारण पिछले सीजन के सभी मैच सिडनी में खेले गए थे।

हालांकि, WBBL 2022 के फाइनल की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि AFLW के समापन सफ्ताह में फाइनल का आयोजन किया जा सकता है। आपको बता दें, मेजबान प्रसारक सेवन इस सीजन में 24 मैचों का सीधा प्रसारण करेगा, जिसमें फॉक्सटेल और कायो पर सभी 59 मैच प्रसारित होंगे।

इसमें एक नया गुरुवार रात का स्लॉट शामिल किया गया है, जिसमें प्राइम टाइम में कुल 17 मैच हैं, जो प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे अधिक है। 17 प्राइम टाइम मैचों के अलावा, 15 और मैच ट्वाइलाइट टाइम स्लॉट में खेले जाएंगे।

आपको बता दें, WBBL के कोई भी मैच आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के किसी भी मैच से नहीं टकराएंगे इसलिए फैंस दोनों प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकते है। सभी WBBL|08 मैचों के टिकट 16 अगस्त को पूर्व बिक्री के माध्यम से उपलब्ध होंगे, जबकि जनता के लिए 18 अगस्त से उपलब्ध होंगे।

यहां देखिए WBBL 2022 का शेड्यूल –

13 अक्टूबर: ब्रिस्बेन हीट बनाम सिडनी सिक्सर्स, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना

14 अक्टूबर: सिडनी थंडर बनाम होबार्ट हरिकेंस, ब्लैकटाउन

15 अक्टूबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना

15 अक्टूबर: ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना

16 अक्टूबर: मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना

16 अक्टूबर: सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना

16 अक्टूबर: सिडनी थंडर बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, ब्लैकटाउन

17 अक्टूबर: होबार्ट हरिकेंस बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, ब्लैकटाउन

18 अक्टूबर: ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना

18 अक्टूबर: होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी थंडर, ब्लैकटाउन

20 अक्टूबर: पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, वाका ग्राउंड

21 अक्टूबर: मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, करेन रोल्टन ओवल

21 अक्टूबर: सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, करेन रोल्टन ओवल

22 अक्टूबर: पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम सिडनी थंडर, वाका ग्राउंड

23 अक्टूबर: सिडनी थंडर बनाम मेलबर्न स्टार्स, वाका ग्राउंड

23 अक्टूबर: पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, वाका ग्राउंड

24 अक्टूबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, करेन रोल्टन ओवल

25 अक्टूबर: ब्रिस्बेन हीट बनाम सिडनी थंडर, एलन बॉर्डर फील्ड

27 अक्टूबर: ब्रिस्बेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, एलन बॉर्डर फील्ड

28 अक्टूबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, एलन बॉर्डर फील्ड

29 अक्टूबर: होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी सिक्सर्स, ईस्टर्न ओवल

29 अक्टूबर: मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, ईस्टर्न ओवल

29 अक्टूबर: ब्रिस्बेन हीट बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, एलन बॉर्डर फील्ड

30 अक्टूबर: मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, ईस्टर्न ओवल

31 अक्टूबर: मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी थंडर, ईस्टर्न ओवल

2 नवंबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स, ब्लैकटाउन

2 नवंबर: सिडनी थंडर बनाम सिडनी सिक्सर्स, ब्लैकटाउन

3 नवंबर: होबार्ट हरिकेंस बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, ब्लंडस्टोन एरिना

4 नवंबर: सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट, ब्लंडस्टोन एरिना

5 नवंबर: मेलबर्न स्टार्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, लिलाक हिल

5 नवंबर: पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, लिलाक हिल

6 नवंबर: होबार्ट हरिकेंस बनाम ब्रिस्बेन हीट, ब्लंडस्टोन एरिना

6 नवंबर: मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम सिडनी थंडर, ब्लंडस्टोन एरिना

6 नवंबर: पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, लिलाक हिल

7 नवंबर: मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, ब्लंडस्टोन एरिना

9 नवंबर: पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, लिलाक हिल

10 नवंबर: सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, सिटीपावर सेंटर

11 नवंबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, करेन रोल्टन ओवल

12 नवंबर: मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, सिटीपावर सेंटर

12 नवंबर: मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी सिक्सर्स, सिटीपावर सेंटर

12 नवंबर: ब्रिस्बेन हीट बनाम होबार्ट हरिकेंस, करेन रोल्टन ओवल

13 नवंबर: सिडनी सिक्सर्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, सिटीपावर सेंटर

13 नवंबर: मेलबर्न स्टार्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, सिटीपावर सेंटर

13 नवंबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम सिडनी थंडर, सेंटेनियल पार्क ओवल

14 नवंबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, करेन रोल्टन ओवल

15 नवंबर: होबार्ट हरिकेंस बनाम मेलबर्न स्टार्स, लैट्रोब रिक्रिएशन ग्राउंड

15 नवंबर: सिडनी थंडर बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, मनुका ओवल

16 नवंबर: मेलबर्न स्टार्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, लैट्रोब रिक्रिएशन ग्राउंड

16 नवंबर: सिडनी सिक्सर्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, उत्तरी सिडनी ओवल

18 नवंबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, नॉर्थ सिडनी ओवल

18 नवंबर: सिडनी सिक्सर्स बनाम सिडनी थंडर, उत्तरी सिडनी ओवल

19 नवंबर: मेलबर्न स्टार्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, टेड समरटन रिजर्व

20 नवंबर: पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स, टेड समरटन रिजर्व

20 नवंबर: सिडनी सिक्सर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस, उत्तरी सिडनी ओवला

20 नवंबर: मेलबर्न स्टार्स बनाम ब्रिस्बेन हीट, टेड समरटन रिजर्व

20 नवंबर: सिडनी थंडर बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, उत्तरी सिडनी ओवल

फाइनल सीरीज: टीबीसी

close whatsapp