WBBL 2022: महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन का ‘SIUUU’ सेलिब्रेशन आपने देखा क्या?
वूमेन बिग बैश लीग 2022 के सातवें मैच में पर्थ स्कॉरचर्स ने सिडनी थंडर को 9 से हराया।
अद्यतन - Oct 17, 2022 8:44 pm

क्रिकेट के मैदान पर कई बार खिलाड़ियों द्वारा विकेट लेने की खुशी का इजहार अलग और अनोखे तरीके किया जाता है। जो फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। जैसे शिखर धवन कैच लेने के बाद अपनी जांघ पर हाथ मारते हैं तो वहीं वेस्टइंडीज के शेल्डन कोटरेल विकेट लेने के बाद सलामी।
लेकिन इस बार यह अनोखा विकेट सेलिब्रेशन किसी पुरुष क्रिकेटर ने नहीं बल्कि महिला क्रिकेटर ने किया है। बता दें कि सेलेब्रेशन के इस मनोरंजक क्रम को महिला बिग बैश लीग में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने आगे बढ़ाया है।
सोफी डिवाइन ने किया फेमस ‘SIUUU’ सेलिब्रेशन:
बता दें कि यह वाक्या वूमेन बिग बैश लीग 2022 के सातवें मैच में देखने को मिला, जब सिडनी सिडनी थंडर की एक महिला खिलाड़ी का विकेट सोफी डिवाइन ने लिया तो वह खुशी से झूम उठी और उन्होंने यह विकेट लेने के बाद रोनाल्डो का फेमस ‘SIUUU’ अंदाज में सेलिब्रेशन किया है। गौरतलब है कि रोनाल्डो जब भी फुटबॉल में गोल करते हैं तो इसी तरीके से सेलिब्रेट करते हुए नजर आते हैं।
यहां देखिए सोफी डिवाइन का वो जश्न मनाने का वीडियो
SIIUUUUU! 🔥😆 #MADETOUGH #WBBL08 #wicketcharitychallenge pic.twitter.com/KtB4MfOQQg
— Perth Scorchers (@ScorchersBBL) October 17, 2022
वहीं मैच में सोफी डिवाइन ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ गेंदबाज़ी में जौहर दिखाए बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल कर दिखाया। पहले उन्होंने कोटे के 4 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट झटका और उसके बाद नाबाद 44 रनों की पारी भी खेली।
मैच में सिडनी थंडर से मिले 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्थ स्कॉरचर्स ने मात्र 14.5 ओवर में इस लक्ष्य को 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पर्थ स्कॉरचर्स की तरफ से सोफी डिवाइन ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ ही पर्थ स्कॉरचर्स ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और वह इस समय पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।