WCL 2025: India Champions से जुड़े शिखर धवन, 18 जुलाई से शुरू होगा लीग का दूसरा सीजन - क्रिकट्रैकर हिंदी

WCL 2025: India Champions से जुड़े शिखर धवन, 18 जुलाई से शुरू होगा लीग का दूसरा सीजन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दूसरे सीजन में शिखर धवन इंडिया चैंपियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का दूसरा सीजन 18 जुलाई 2025 से शुरू होगा। पहले सीजन को फैंस ने बहुत प्यार दिया था। यह टूर्नामेंट भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा।

युवराज सिंह, इरफान पठान और युसूफ पठान जैसे खिलाड़ी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच, एक और भारतीय दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन का नाम भी इस लीग से जुड़ गया है। बता दें, धवन ने पिछले साल क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था।

टीम इंडिया के सह-मालिक ने शिखर धवन के शामिल होने को लेकर बोली यह बात

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत के सह-मालिक सुमांत बहल ने शिखर धवन के टीम से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “शिखर धवन हमारी टीम में बहुत अधिक जोश और ताकत जोड़ेंगे क्योंकि हम WCL सीजन 1 के विजेता के रूप में अपने टाइटल को डिफेंड करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम पिछले साल के कुछ महान खिलाड़ियों को रिटेन करेंगे और अपनी टीम को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल करेंगे।”

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के CEO हर्षित तोमर ने कहा, “WCL के दूसरे संस्करण में शिखर धवन के खेलने से हमें विश्वास हो गया है कि हमारा आयोजन क्रिकेट फैंस के लिए और भी ज्यादा मायने रखेगा। हमें यकीन है कि हम लीग के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के सुनहरे युग को वापस लाना है। हमारा मुख्य ध्यान आने वाले दिनों में ग्लोबल पार्टिसिपेशन को सही तरीके से बढ़ाना होगा ताकि दूसरे सीजन को अविस्मरणीय बनाया जा सके।”

शिखर धवन ने जाहिर की खुशी

शिखर धवन ने भी लीग से जुड़ने को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “जब हमारे पास वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) जैसे फॉर्मेट होते हैं, तो मैदान पर वापस आने की प्रेरणा अच्छी होती है। यह सर्वश्रेष्ठ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के मेरे जुनून को जारी रखेगा।”

close whatsapp