'हम यहां खेलने आए हैं, ना कि ड्रेसिंग रूम में बैठने' जानिए अजिंक्य रहाणे ने आखिर सिडनी टेस्ट मैच में क्यों कही थी यह बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हम यहां खेलने आए हैं, ना कि ड्रेसिंग रूम में बैठने’ जानिए अजिंक्य रहाणे ने आखिर सिडनी टेस्ट मैच में क्यों कही थी यह बात

राहणे ने बताया कि किस तरह से उन्होंने टीम को आत्मविश्वास देने का काम किया।

Ajinkya Rahane. (Photo Source: Getty Images)
Ajinkya Rahane. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और शानदार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भले ही इस समय अपने खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से टीम से बाहर चल रहे हों लेकिन उन्होंने अहम समय पर टीम को अपने बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। साल 2020-21 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी तो वहां पर टीम सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद नियमित कप्तान विराट कोहली के देश वापस आने से टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे ने संभाली। जिसमें सिडनी टेस्ट मैच के दौरान जब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की थी, जिसके बाद रहाणे ने इसको लेकर अंपायर्स ये भी बातचीत की थी।

सिडनी टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब मोहम्मद सिराज पर कुछ दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की तो उससे वह काफी आहत हुए थे और उन्होंने इसको लेकर कप्तान रहाणे से बात की। जिसके बाद रहाणे ने इस मामले में मैच अधिकारियों और अंपायर्स से बात करते हुए अपनी शिकायत को दर्ज कराया था। लेकिन खेल के चौथे दिन फिर से ऐसी ही घटना सभी को देखने को मिली थी।

जिसके चलते खेल को लगभग 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा था और कप्तान रहाणे ने अंपायर्स से बात करते हुए नस्लीय टिप्पणी करने वाले दर्शकों को मैदान से बाहर करवा दिया था। इसके बाद खेल के आखिरी दिन हनुमा विहारी और रवि अश्विन की शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम उस टेस्ट मैच को ड्रा कराने में सफल रही थी। वहीं इसके बाद सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेला गया था और उसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज को अपने नाम किया था।

सिडनी में जो कुछ हुआ था, वह पूरी तरह से गलत था

मुंबई में 1 जून को एक इवेंट लॉन्च बंदों में था दम जो एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है उसमें रहाणे ने बताया कि आखिर किस तरह से उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच में उन दर्शकों को स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखाया था, जो काफी जरूरी थी। जिसमें रहाणे ने बताया कि खेल के चौथे दिन सिराज को जब फिर से नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ा था तो उन्होंने अंपायर्स से बात की और कड़ा एक्शन तुरंत लेने के लिए कहा जिसमें भारतीय टीम ने कुछ देर के लिए खेल को पूरी तरह से रोक दिया था।

ESPN क्रिकइंफों में अजिंक्य रहाणे ने अपने बयान में कहा कि, हमने तुरंत उन नस्लीय टिप्पणी करने वाले दर्शकों को मैदान से बाहर किए जाने की मांग की। जब खेल के चौथे दिन सिराज ने मेरे पास आकर शिकायत की तो मैने अंपायर्स से जाकर कहा कि हम तब तक नहीं खेलेंगे जब तक इस पर तत्काल एक्शन नहीं लिया जाएगा।

जिसके बाद रहाणे ने आगे कहा कि, अंपायर्स ने उनसे कहा कि आप इस तरह से खेल को नहीं रोक सकते हैं। जिसके बाद हमने उनसे कहा कि हम यहां ड्रेसिंग रूम में बैठने नहीं हैं, लेकिन आपको मैदान से ऐसे अभद्र व्यवहार करने वाले दर्शकों को बाहर करना पड़ेगा। मेरे अनुसार आप को अपने साथियों के साथ ऐसे हालात में खड़ा रहना पड़ेगा। सिडनी टेस्ट में जो उस दिन हुआ वह पूरी तरह से गलत था।

close whatsapp