'उनकी गैरमौजूदगी से बहुत फर्क पड़ेगा'- श्रेयस अय्यर के बाहर होने के बाद KKR कोच की बढ़ी टेंशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उनकी गैरमौजूदगी से बहुत फर्क पड़ेगा’- श्रेयस अय्यर के बाहर होने के बाद KKR कोच की बढ़ी टेंशन

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ खेलेगी।

Shreyas Iyer Chandrakant Pandit (Photo Source: Twitter)
Shreyas Iyer Chandrakant Pandit (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इस वक्त पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस अय्यर जल्द ही सर्जरी करवा सकते हैं। लेकिन अब तक BCCI द्वारा इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। श्रेयस आईपीएल के पहले हॉफ से बाहर चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नीतिश राणा को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2023 के दूसरे हॉफ में श्रेयस अय्यर के वापसी की उम्मीद जता रही है। लेकिन श्रेयस अय्यर के चोट पर अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच चंद्रकांत पंडित ने श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा बयान दिया।

उम्मीद करेंगे की श्रेयस जल्दी वापसी करे- चंद्रकांत पंडित

श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। चोट गंभीर होने के चलते श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे। KKR के कोच चंद्रकांत पंडित ने आईपीएल 2023 में श्रेयस की गैरमौजूदगी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

KKR कोच चंद्रकांत पंडित ने Cricbuzz पर बात करते हुए कहा, ‘मैंने जो भी थोड़ा बहुत क्रिकेट खेला है या कोचिंग की है। मैं टीम की अनुपलब्धता जैसी चीजों से कभी पीछे नहीं हटता। श्रेयस की गैरमौजूदगी से फर्क पड़ेगा क्योंकि वह महत्वूर्ण प्लेयर हैं। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस जल्दी वापसी करेंगे, क्योंकि इससे टीम पर काफी फर्क पड़ेगा।’

नीतिश राणा अच्छी तरह कप्तानी करेंगे- चंद्रकांत पंडित

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद KKR का कप्तान कौन बनेगा? इसे लेकर काफी ज्यादा चर्चा थी। शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण जैसे खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन फ्रेंचाइजी ने नीतिश राणा को कप्तान नियुक्त किया। कोच चंद्रकांत पंडित के मुताबिक नितिश राणा कप्तानी का रोल बखूबी अदा कर पाएंगे।

चंद्रकांत पंडित ने कहा, ‘जब हम खिलाड़ियों को चुनते हैं और उन्हें जिम्मेदारी देते हैं तो हम देखते हैं कि कौन सक्षम है। नीतिश राणा लंबे समय से KKR से जुड़े हुए हैं। उनका घरेलू रिकॉर्ड भी अच्छा है। मुझे मालूम है कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी अच्छे से संभाल पाएंगे।’

close whatsapp