“हम एक पारंपरिक गाबा की विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं”- पिच क्यूरेटर का बड़ा बयान
14 दिसंबर से खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट।
अद्यतन - Dec 11, 2024 6:50 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले पिच की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पिच की तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह तेज गेंदबाज के लिए मददगार पिच होगी, वहीं बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए संघर्ष करना होगा।
पर्थ में पहले टेस्ट का परिणाम भी कुछ ऐसा ही था, क्योंकि पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होने से पहले लगभग दो दिनों तक तेज गेंदबाजों के लिए वो अनुकूल थी। गाबा के क्यूरेटर डेविड सैंडर्सकी ने कहा है कि पारंपरिक गाबा विकेट पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि, पिच को खराब करने में मौसम की भूमिका के बावजूद इसकी सतह को जीवंत बनाए रखने की प्रक्रिया का पालन किया जाता है।
हम एक पारंपरिक गाबा की विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं
क्रिकेट.कॉम.एयू के हवाले से ब्रिस्बेन गाबा के पिच क्यूरेटर सैंडर्सकी ने कहा कि, साल का अलग-अलग समय निश्चित रूप से इसे अलग बनाता है, यह थोड़ी अलग पिच हो सकती है। मैच के अंतिम दिनों में पिचों में थोड़ी अधिक टूट-फूट हो सकती है, जबकि सीजन की शुरुआत में पिचें आमतौर पर थोड़ी ताजा होती हैं और उनमें थोड़ी अधिक क्रैक्स हो सकते हैं।”
क्यूरेटर ने आगे कहा कि, “आम तौर पर कहें तो, हम अब भी हर बार उसी तरह से पिच तैयार करते हैं ताकि गाबा को वही अच्छा कैरी, गति और उछाल मिल सके जिसके लिए जाना जाता है। हम बस एक पारंपरिक गाबा विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं जैसा कि हम हर साल करते हैं।”
आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को एडिलेड में दूसरे टेस्ट के लिए बुलाया गया, क्योंकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। पेसर को तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अभ्यास करते देखा गया और तीसरे टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।