हमें इस मैच को हर हाल में जीतना है लेकिन नहीं जानते कि कैसे-रोहित शर्मा का हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

हमें इस मैच को हर हाल में जीतना है लेकिन नहीं जानते कि कैसे-रोहित शर्मा का हैरान करने वाला बयान

रोहित शर्मा ने कहा कि, हम बहुत आगे की नहीं देख रहे हैं, बस हम गेम को हर हाल में जीतना चाहेंगे।

Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। लेकिन चौथी टीम कौन सी होने वाली है जो प्लेऑफ में जगह बनाएगी इसे लेकर अभी संशय बना हुआ है। बता दें प्लेऑफ की रेस में शामिल होने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच संघर्ष जारी है।

वहीं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। वहीं इस मैच से पहले इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह मैच उन्हें हर हाल में जीतना होगा।

बता दें रोहित शर्मा ने कहा कि, पिच की मिजाज को देखें तो हम इसपर चेज करने में सहज हैं। दरअसल पिच थोड़ी सूखी हुई है, ऐसे में सनसेट होते ही बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाएगा। शौकीन टीम का हिस्सा नहीं हैं और कार्तिकेय को मौका मिला है।

हम गेम को हर हाल में जीतना चाहेंगे- रोहित शर्मा 

गेम प्लान के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, वाकई यह मुश्किल है लेकिन हम गेम को जीतना चाहेंगे और यह नहीं देख रहे हैं कि हम गेम कैसे जीत रहे हैं क्योंकि आखिर अंत में मैच को जीतने से हमारे पास एक मौका बन सकता है। हम बहुत आगे की नहीं देख रहे हैं।

बता दें मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला जीतना काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बड़े अंतर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीतना होगा। साथ ही आज के मुकाबले में गुजरात टाइटंस अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा देती है तब जाकर मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता तय हो सकेगा। लेकिन अगर RCB जीत जाती है तो मुंबई की मुश्किलें बढ़ जाएगी।

 

close whatsapp