पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों की क्लास लगाने के लिए तैयार हैं नाहिद राणा - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों की क्लास लगाने के लिए तैयार हैं नाहिद राणा

भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी नाहिद राणा महत्वपूर्ण प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Nahid Rana (Image Credit- Twitter X)
Nahid Rana (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और अपनी गेंदबाजी से तमाम फैंस का दिल जीता था। अब भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी यह युवा तेज गेंदबाज बेहतरीन खेल दिखाना चाहेगा।

बता दें कि, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। इस टेस्ट सीरीज में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में नाहिद राणा ने 44 रन देकर चार विकेट झटके थे। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था और घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें नाहिद राणा ने कहा है कि, ‘भारतीय सीरीज के लिए हम तैयार हैं। हमने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। जितनी अच्छी हम ट्रेनिंग करेंगे उतना बेहतर हम मैच में प्रदर्शन कर पाएंगे। भारत काफी अच्छी टीम है, लेकिन जो भी टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी वो जीतेगी। हम लोग देखेंगे यह कहां जाता है।’

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगा: नाहिद राणा

नाहिद राणा ने आगे कहा कि, ‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगा। गति ऐसी चीज है जिसकी आप उम्मीद नहीं लगा सकते हैं। इसके लिए लय भी अच्छी होनी चाहिए। कभी-कभी आप लगातार एक ही गति से गेंदबाजी कर रहे होते हैं। टीम की जो योजना होगी मेरा फोकस उसी पर होगा और मैं यही चाहूंगा कि अपनी टीम को जीत दिला पाऊं।’

बांग्लादेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और भारत को उनसे तगड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। नाहिद राणा के पास गति भी है और वो भारतीय बल्लेबाजों के ऊपर दबाव जरूर डालना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?