धोनी के संन्यास को लेकर CSK के CEO काशी विश्वनाथन का बड़ा बयान, कहा- वे अगले साल IPL में……

काशी विश्वनाथन ने ट्वीट कर लिखा कि, हमें पूरा विश्वास है कि धोनी आईपीएल का अगला सीजन भी खेलेंगे।

Advertisement

MS Dhoni And Kasi Viswanathan (Photo Source: Twitter)

क्या यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन है? क्या धोनी अगले साल आईपीएल खेलते नजर नहीं आएंगे? दुनियाभर के फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ियों का यही सवाल है, जिसका जवाब सिर्फ धोनी ही दे सकते हैं। हालांकि धोनी के संन्यास को लेकर अब काफी अटकलें तेज हो गई है। वहीं धोनी के फैंस भारी संख्या में उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी पहुंच रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

दरअसल कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का कहना है कि धोनी का यह आखिरी सीजन है और वह कई बार इसको लेकर हिंट्स भी दे चुके हैं। लेकिन वहीं CSK फ्रेंचाइजी और धोनी की ओर से इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हमें पूरा विश्वास है कि धोनी आईपीएल का अगला सीजन भी खेलेंगे- काशी विश्वनाथन 

हालांकि इस बीच CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, हमें पूरा विश्वास है कि धोनी आईपीएल का अगला सीजन भी खेलेंगे। इसलिए फैंस हर बार की तरह ही हमें सपोर्ट करते करें।

बता दें कुछ दिन पहले CSK के हेड कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने भी धोनी के संन्यास को लेकर अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा था कि धोनी ने अब तक संन्यास को लेकर किसी भी तरह की बात ड्रेसिंग रूम में नहीं की है। ऐसे में हमें आईपीएल खत्म होने तक उनके फैसले का इंतजार करना होगा। वहीं CSK मैनेजमेंट भी नहीं चाहता है कि धोनी संन्यास लें क्योंकि इस फ्रेंचाइजी के पास अगले कप्तान को लेकर कोई उचित विकल्प नजर नहीं आ रहा है।

बता दें पिछले सीजन में धोनी ने अचानक ही कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद रवींद्र जडेजा को CSK का कप्तान बनाया गया था। लेकिन उनके नेतृत्व में टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकी। ऐसे में इस टीम के पास अगले कप्तान को लेकर विकल्प का तलाश करना काफी मुश्किल होगा।

Advertisement