रांची की पिच को लेकर काफी कुछ बोल गए पारस महाम्ब्रे

IND vs ENG: खराब पिच का बहाना बनाकर भारत की लचर बल्लेबाजी प्रदर्शन पर पर्दा डाल रहे हैं पारस महाम्ब्रे

रांची टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में है इंग्लैंड की टीम।

Paras Mhambrey (Photo Source: Twitter)
Paras Mhambrey (Photo Source: Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में अब तक काफी कुछ देखने को मिला है। मेजबान टीम के प्लेयर्स जिस तरह से पिच के व्यवहार करने की उम्मीद कर रहे थे वैसा उन्हें अभी तक देखने को नहीं मिला है। भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि टीम को टेस्ट के शुरुआती दिन से गेंद इतनी नीचे रहने की उम्मीद नहीं थी।

इंग्लैंड की स्पिन जोड़ी शोएब बशीर और टॉम हार्टली ने परिस्थितियों का अच्छे से फायदा उठाया। मेहमानों को 353 रनों पर आउट करने के बाद, भारत ने पारी के तीसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दिया। उसके बाद युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ने महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन बाद में गिल 38 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे भारत की बल्लेबाजी क्रम बिखर गया।

बशीर और हार्टली ने पिच की चाल का फायदा उठाते हुए स्टंप्स पर लगातार अटैक किया, जिससे भारतीय बल्लेबाज काफी परेशान हुए। रांची की पिच के बारे में बोलते हुए, म्हाम्ब्रे ने कहा कि टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होगी, लेकिन यह इतनी नीचे रहेगी इसकी उम्मीद नहीं थी।

रांची की पिच को देखकर हैरान हैं पारस महाम्ब्रे

इंडिया टुडे के हवाले से पारस महाम्ब्रे ने कहा कि, “हमने यहां पहले जो कुछ मैच देखे हैं, उनमें आम तौर पर, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते हैं, विकेट की प्रकृति धीमी होती जाती है। पहले भी, यहां खेले गए कुछ मैचों में, यह धीमा हो गया था और निचले स्तर पर भी पहुंच गया था। इसलिए हमें इसकी उम्मीद थी।”

उन्होंने आगे कहा कि, “लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, हमें उम्मीद नहीं थी कि दूसरे दिन ही पिच इतनी नीची रहेगी। मुझे लगता है कि पहली पारी में भी कुछ गेंदें नीची रहीं। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी. हमें उम्मीद थी कि यह धीमा हो जाएगा, लेकिन बाउंस में इतना उछाल होगा इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।”

close whatsapp