शिखर धवन ने आखिरकार मान ही लिया कि वर्ल्ड कप से कट चुका है उनका पत्ता! दे डाला बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन ने आखिरकार मान ही लिया कि वर्ल्ड कप से कट चुका है उनका पत्ता! दे डाला बड़ा बयान

शिखर धवन ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा। 2011 में जब वर्ल्ड कप भारत में आयोजित हुआ था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने पिछली आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहेगी। भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन आईसीसी टूर्नामेंट के मंच पर भारत के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनका खेल पाना 50-50 है।

मैनेजमेंट ने शिखर धवन की जगह शुभमन गिल और इशान किशन जैसे युवा बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाया। और उन्होंने भी टीम को निराश नहीं किया है। भारत के लिए खेलते हुए दोनों ही खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। जिसके चलते शिखर धवन को टीम में अपना स्थान हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस बीच शिखर धवन ने युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हम सभी युवा खिलाड़ियों से प्रेरित होते हैं- शिखर धवन

शिखर धवन इस वक्त जमकर युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। शिखर धवन ने युवाओं के शॉट सलेक्शन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें युवाओं से नए शॉट्स सीखना पसंद है। शिखर धवन ने आईसीसी पर बात करते हुए कहा, ‘यह देखना वाकई अच्छा है कि जीवन में परिवर्तन ही एकमात्र स्थिर चीज है।’

शिखर धवन ने आगे कहा,  ‘आपको समय के साथ ढलना होगा। यह देखना अच्छा है कि खिलाड़ी नई रणनीतियों और सोचने के नए तरीकों के साथ कैसे आए हैं। यहां तक कि जैसे हम इतने लंबे समय से खेल रहे हैं, हम सभी युवा खिलाड़ियों से बहुत प्रेरित होते हैं जब वे कुछ नए शॉट लेकर आते हैं और व्यक्तिगत रूप से मैं पूछता हूं आपने इसे कैसे खेला?’

यह भी पढ़े- WI vs IND 2nd Test : दूसरे टेस्ट में मुकेश कुमार के डेब्यू करने पर बधाई देने वालों का लगा तांता

मैं सूर्या से पूछता हूं कि..- शिखर धवन

सूर्यकुमार यादव मैदान में अपने अनोखे भरे शॉट के लिए जाने जाते हैं। व्हाइट-बॉल क्रिकेट सेटअप में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं। शिखर धवन ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने सूर्या से भी शॉट सीखने की कोशिश की थी।

शिखर धवन ने आगे बात करते हुए बताया, ‘मैं स्काई से पूछ रहा था वह छक्का मारता है और मैंने उससे पूछा तुम क्या करते हो यार? तो उसने कहा मैं बस झुकता हूं और मैं यह करता हूं। मैंने कहा कि मैं इसे नेट्स में भी आजमाने जा रहा हूं। क्योंकि आप जितने अधिक टूल ले जा सकते हैं, यह आसान हो जाता है और यह एक अद्भूत मानसिकता है।’

यहां पढ़े- क्रिकेट से जुड़ी सारी ताजा खबरें

close whatsapp