स्मृति मंधाना और एलिसे पेरी को अपनी टीम में शामिल करने के बाद उत्साहित हुए RCB डायरेक्टर माइक हेसन, किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्मृति मंधाना और एलिसे पेरी को अपनी टीम में शामिल करने के बाद उत्साहित हुए RCB डायरेक्टर माइक हेसन, किया बड़ा खुलासा

RCB ने सबसे पहले भारतीय टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

Smriti Mandhana, Mike Hesson and Ellyse Perry (Pic Source-Twitter)
Smriti Mandhana, Mike Hesson and Ellyse Perry (Pic Source-Twitter)

13 फरवरी को मुंबई के जिओवर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में महिला प्रीमियर लीग 2023 सत्र का ऑक्शन रखा गया था। सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने इस ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि इस नीलामी के खत्म होने के बाद यह कहा जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम सबसे ज्यादा मजबूत है।

बता दें, RCB ने सबसे पहले भारतीय टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वो इस WPL ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी है। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने एलिसे पेरी के ऊपर बोली लगाई और उन्हें 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा। मेगन शट (40 लाख रुपए) भी आगामी सत्र में RCB की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी। न्यूजीलैंड कप्तान सोफी डिवाइन को फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपए में खरीदा जबकि इंग्लैंड कप्तान हीथर नाइट के ऊपर 40 लाख रुपए की बोली लगाई।

RCB के डायरेक्टर माइक हेसन अपनी टीम से काफी खुश हैं

भारतीय टीम की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष पर 1.90 करोड़ की बोली लगाई गई और वो भी RCB की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी। भारतीय टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह (1.50 करोड़ रुपए) को भी इसी फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। कई युवा खिलाड़ियों को भी इस दल में शामिल किया गया है। RCB के डायरेक्टर माइक हेसन अपनी टीम से काफी खुश हैं।

RCB के चेयरमैन प्रथमेश मिश्रा ने WPL 2023 सत्र के ऑक्शन को लेकर कहा कि, ‘RCB हमेशा से महिला टीम खरीदना चाहती थी और हमने एडवांस में ही WPL टीम का टेंडर डाल दिया था। भारत की पूर्व क्रिकेटर वनिथा वीआर को हमने अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल किया और वो हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित रही। उन्हें घरेलू क्रिकेट का काफी ज्ञान है और उनके पास काफी अनुभव भी है। ‘RCB Hinterland’ और उनके सहयोग की वजह से हमने एक अच्छी टीम बनाई। हमने टॉप 100 नाम चयनित करें कि कौनसी खिलाड़ी हमारी टीम से खेल सकती हैं।’

RCB आर्मी आगामी सत्र के लिए पूरी तरह से है तैयार

RCB चेयरमैन ने आगे कहा कि, ‘स्मृति मंधाना को हम अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे और काफी खुशी महसूस हो रही है कि वो आगामी सत्र में RCB की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी। वो काफी शानदार तरीके से खेलती है और उनके पास सभी तरह के शॉट्स हैं। युवा खिलाड़ी भी काफी अच्छी है और उनको अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। कई फैंस का रिएक्शन देखकर हम सब काफी खुश हुए। अब बस यही दुआ है कि महिला प्रीमियर लीग का पहला सत्र हम अपने नाम करें।’

RCB डायरेक्टर माइक हेसन ने कहा कि, ‘ना ही सिर्फ हमारा ऑक्शन अच्छा गया है बल्कि हमने अपनी उम्मीदों से ज्यादा अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। जो टीम हमने चुनी वो 100% नहीं बल्कि 120% है जिसका हमने टारगेट किया था उससे ज्यादा ही।

स्मृति मंधाना काफी शानदार तरीके से खेल सकती हैं और उनकी सभी खिलाड़ी काफी इज्जत करते हैं। एलीसे पेरी के पास भी काफी अनुभव है और वो काफी ताकत वाली खिलाड़ी भी है। वो नंबर 1 से नंबर 6 तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकती हैं, साथ ही उनके पास भारत में गेंदबाजी करने का भी काफी अच्छा अनुभव है। मुझे अपनी टीम के ऊपर गर्व है और सभी खिलाड़ी काफी शानदार हैं।’

close whatsapp