"कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया है, लेकिन...": टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के भविष्य पर जय शाह ने किया चौंकाने वाला खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

“कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया है, लेकिन…”: टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के भविष्य पर जय शाह ने किया चौंकाने वाला खुलासा

राहुल द्रविड़ इस समय टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है।

Rahul Dravid and Jay Shah. (Image Source: BCCI)
Rahul Dravid and Jay Shah. (Image Source: BCCI)

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के समापन के साथ समाप्त हो गया था, जहां मेजबान टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट की दिल तोड़ देने वाली हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के कार्यकाल को बढ़ा दिया है, लेकिन अब तक इसकी कोई खबर नहीं है कि उनके कार्यकाल को कब तक के लिए बढ़ाया गया है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के कार्यकाल को लेकर BCCI के सचिव जय शाह ने बड़ा खुलासा किया है।

दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के साथ है Rahul Dravid

PTI के अनुसार, BCCI राहुल द्रविड़ से दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाद लौटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में उनके कार्यकाल की अवधि को लेकर बातचीत करेगी। आपको बता दें, BCCI ने पिछले हफ्ते ने द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया था, लेकिन इसकी अवधि नहीं बताई था, जिससे अटकलें लगने लगीं कि क्या वह जून में यूएसए और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के तक या उसके बाद कोच बने रहेंगे या नहीं।

यहां पढ़िए: SA vs IND 2023-24: डरबन T20I से पहले सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर खेला स्मार्ट गेम, खिलाड़ियों से की खास अपील

खैर, राहुल द्रविड़ इस समय टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज, तीन मैचों की ODI सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत आज 10 दिसंबर से पहले T20I मुकाबले के साथ डरबन में हो रही है।

Rahul Dravid के कार्यकाल पर अभी फैसला नहीं हुआ है: Jay Shah

इस बीच, BCCI के सचिव जय शाह ने WPL ऑक्शन के दौरान कहा, ‘हमने राहुल द्रविड़ के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया है, लेकिन अभी तक उनके कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप नहीं दिया है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद हमें बिल्कुल भी समय नहीं मिला। मेरी उनके साथ बैठक हुई और हम इस बात पर सहमत हुए कि वह अपना काम जारी रखेंगे। उनके दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद हम बैठेंगे और फैसला करेंगे।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?