'हमें अधिक टेस्ट क्रिकेट....'- ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद Kraigg Brathwaite ने तोड़ी चुप्पी, ICC से लगाई गुहार - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हमें अधिक टेस्ट क्रिकेट….’- ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद Kraigg Brathwaite ने तोड़ी चुप्पी, ICC से लगाई गुहार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

Kraigg Brathwaite: Photo Source: X/Twitter
Kraigg Brathwaite: Photo Source: X/Twitter

Kraigg Brathwaite: पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर मोमेंटम बरकरार रखा है। वेस्टइंडीज पहली पारी में 188 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 4-4 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया भी पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, और 283 रन पर ऑलआउट हो गई।

ट्रैविस हेड ने सर्वाधिक (119 रन) की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज दूसरी पारी में जोश हेजलवुड के 5 विकेट हॉल के चलते 120 रनों पर ऑलआउट हो गई, और फिर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 26 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे कंगारूओं ने आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया से पहले टेस्ट मैच में हार के बाद वेस्टइंडीज कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) ने बड़ा बयान दिया है।

हमें अधिक टेस्ट क्रिकेट की जरूरत है- Kraigg Brathwaite

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद क्रेग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) का कहना है कि फाइनेंशियल सपोर्ट से वेस्टइंडीज को काफी मदद मिलेगी। लेकिन टीम को और अधिक मैच खेलने की जरूरत है। साथ ही ब्रेथवेट का कहना है कि इस सीरीज के बाद टीम को महीनों की छुट्टी मिल सकती है। और इससे खिलाड़ियों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए क्रेग ब्रेथवेट ने कहा, ‘फंडिंग बहुत अच्छी होगी। लेकिन हमें बहुत अधिक मैच खेलने की जरूरत है। पिछले साल हमने 6 मैच खेले थे। भले ही हम एक साल में 6 मैच खेलते हों, अगर यह 6 मैच बैक-टू-बैक रहेंगें तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि आप सीखने के लिए जाते हैं।’

‘किसी व्यक्ति के लिए खेलना कठिन है। मान लीजिए कि वह असफल होता है या सफल होता है। जो भी हो लेकिन फिर आपका अगला टेस्ट मैच 6 महीने दूर है इसलिए एक बल्लेबाज के रूप में सीखना बहुत कठिन होता है।’

यह भी पढ़े- AUS vs WI 2024: शमर जोसेफ के खतरनाक बाउंसर से बुरी तरह चोटिल हुए उस्मान ख्वाजा; जबड़ा टूटने से बच गया, लेकिन मुंह से निकल पड़ा खून

क्रेग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) ने इस बात को लेकर खुशी भी जाहिर कि इस साल उन्हें 9 टेस्ट मैच खेलने हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘यह अनुभव करना कि वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज और बल्लेबाज क्या करते हैं। इसके लिए हमें अधिक टेस्ट क्रिकेट की जरूरत है।’

close whatsapp