दिल्ली कैपिटल्स की हार पर सौरभ गांगुली ने दिया बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस टीम को एक अच्छी टीम बनने में अभी समय लगेगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स की हार पर सौरभ गांगुली ने दिया बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस टीम को एक अच्छी टीम बनने में अभी समय लगेगा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

आईपीएल 2023 में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने एक भी जीत दर्ज नहीं किया है। हाल ही में खेले गए मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबले में दिल्ली को हार सामना करना पड़ा। दिल्ली के लगातार खराब प्रदर्शन पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने प्रतिक्रिया दी है।

बता दें एक मिडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स को जीत हासिल करने के लिए सही योजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, यह हार निश्चित रूप से निराश करती है, खासकर इस टीम का 2019 में जिस तरह से प्रदर्शन रहा है। हालांकि खेल में इस तरह की चीजें होती रहती है।

जब आप मैच हारते हैं तो वापसी करना कभी भी आसान नहीं होता- सौरभ गांगुली

सौरव गांगुली ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जब आप मैच हारते हैं तो यह कभी भी आसान नहीं होता। हमारे टीम में कई सारे युवा खिलाड़ी हैं, ऐसे में दिल्ली की टीम को एक अच्छी टीम बनने में समय लगेगा। सभी खिलाड़ियों को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

वहीं अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, अक्षर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, उनकी इस पारी के बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स 172 रन बना सकी। लेकिन उनके अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी ऐसी बल्लेबाजी करने की जरूरत है। ललित ने भी दिल्ली के विकेट पर बहुत अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन हमारे लिए जरुरी है एक जुट होकर स्कोरबोर्ड पर रन जुटाना।

उन्होंने आगे कहा कि, उम्मीद करता हूं कि युवा खिलाड़ी बैंगलोर में हाई स्कोर वाली विकेट पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वापसी करने के लिए आपको सही तरीका खोजना की जरूरत होती है। ऐसा हर किसी के साथ हो सकता है। दरअसल जब आप लंबे समय के लिए खेलते हो तो आप इस तरह की स्थिति से गुजरते हो। बस आपको जरूरत है अपने अंदर झांकने की और पूछने कि आप इससे कैसे बदल सकते हो।

close whatsapp