पाकिस्तान के खिलाफ विराट की 60 रनों की पारी को देख आकाश चोपड़ा का दिल हुआ गार्डन-गार्डन - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ विराट की 60 रनों की पारी को देख आकाश चोपड़ा का दिल हुआ गार्डन-गार्डन

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में विराट कोहली ने बनाए थे 60 रन।

(Photo Source: Twitter)
Virat kohli & Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में अपने पुराने लय में नजर आए। कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों में 60 रन बनाए और उनकी इसी पारी के बदौलत टीम इंडिया बोर्ड पर 181 रन बनाने में कामयाब रही। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम एंड कंपनी ने एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से मैच जीत लिया।

हर मैच की तरह इस मैच के बाद भी आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर मुकाबले का रिव्यू किया और इसी दौरान उन्होंने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद हमें विराट कोहली का वो पुराना फॉर्म देखने को मिला।

वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि, “कोहली ने अर्धशतक बनाया। ऐसा लगता है कि विराट कोहली वापस आ गए हैं। हमने लंबे समय के बाद विंटेज विराट को देखा। उन्होंने 44 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। वह छक्का वास्तव में एक अद्भुत शॉट था।”

आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली की कमजोरी को भी उजागर किया

चोपड़ा ने बताया कि कोहली भारतीय पारी के अंतिम ओवर में बड़े शॉट खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि, “आखिरी ओवर में केवल चार रन आने वाले थे क्योंकि विराट कोहली चौके और छक्के लगाने में असमर्थ थे। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को दूसरे छोर पर रखा था। चार गेंदें बर्बाद हो गई थीं लेकिन उसके बाद रवि बिश्नोई ने अच्छा काम किया।”

उन्होंने आगे कहा कि, “कोहली रन आउट हो गए, रवि बिश्नोई स्ट्राइक पर आए और उन्होंने पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए। भारत को आखिरी दो गेंदों पर आठ रन मिले। भारतीय टीम ने कुल मिलाकर 181 रन बनाए, जो मेरी राय में, खराब स्कोर नहीं था।”

close whatsapp