इंग्लैंड बनाम भारत: कैसा रहेगा टेस्ट मैच के आखिरी दिन बर्मिंघम का मौसम? - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड बनाम भारत: कैसा रहेगा टेस्ट मैच के आखिरी दिन बर्मिंघम का मौसम?

टेस्ट मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को पांचवें दिन बनाने होंगे 119 रन।

Edgbaston Stadium. (Photo Source: Twitter)
Edgbaston Stadium. (Photo Source: Twitter)

एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड और भारत के बीच इस वक्त रिशेड्यूल पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीन दिनों तक लगातार बारिश की वजह से मैच बाधित होने के बाद, चौथे दिन खेल का खेल बिना किसी रूकावट के खेला गया। अब सभी की निगाहें पांचवें दिन के खेल पर होंगी और फैंस इस टेस्ट मैच के परिणाम की उम्मीद कर रहे होंगे।

टेस्ट मैच में शुरुआती तीन दिनों तक भारत का दबदबा रहा था। वहीं चौथे दिन का खेल पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा। चौथे दिन की शुरुआत में इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हुए दिखे, और यही वजह थी कि भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से पुजारा और ऋषभ पंत ही अर्धशतक लगाने में कामयाब हो पाए थे।

वहीं 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत काफी शानदार रही। सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। हालांकि महज दो रनों के अंतराल पर तीन विकेट लेकर भारत इस मैच में वापसी करते हुए दिखा। लेकिन इसके बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड को मैच में वापस ला दिया। अब टेस्ट मैच के आखिरी दिन कैसा रहेगा वहां का मौसम ये भी एक बड़ा सवाल है।

टेस्ट मैच के आखिरी दिन कैसा रहेगा एजबेस्टन का मौसम?

मौसम के लिहाज से किकेट फैंस के लिए इंग्लैंड से अच्छी खबर आ रही है। टेस्ट मैच के पांचवें दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है। AccuWeather के मुताबिक, 5वें दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है और मैच के दौरान पूरे समय धुप खिली रहेगी। हालांकि बीच-बीच में मैदान पर बादल भी छाए रहेंगे जिससे तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।

तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और ह्यूमिडिटी अधिकतम 60% तक जाएगी। मैच के आखिरी दिन परिस्थितियां काफी आदर्श होंगी। फैंस के बीच इस बात की खुशी होगी कि खराब मौसम के कारण कोई भी ओवर नहीं गंवाया जाएगा।

close whatsapp