वो 5 खिलाड़ी जो रातों-रात IPL की वजह से हुए मालामाल
5) दीपक चाहरआईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स दीपक चाहर को रिटेन नहीं कर पाई थी जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में और उन्हें 14 करोड़ की कीमत में खरीदा था और वो उस ऑक्शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाडी थे।
4) झाय रिचर्डसनआईपीएल 2021 के लिए पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज को 14 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था और वो उस सीजन के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
3) काइल जेमिसन न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज को आईपीएल 2021 के ऑक्शन में RCB ने 15 करोड़ में खरीदा था। लेकिन उस सीजन RCB फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।
2) ईशान किशनआईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस ईशान किशन को रिटेन नहीं कर पाई थी और बाद में हुए मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उनको 15.25 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था और वो उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
1) कैमरून ग्रीनआईपीएल 2023 में हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के पीछे पानी की तरह पैसा बहाया था और उनको 17.5 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था।