1. टाॅस के समय टीमों को अपने चार सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों को लिस्ट अंपायर्स को सौंपनी होगी

2. टीमों पर इस सीजन पेनल्टी का भी प्रावधान है, अगर उनहोंने तय समय में ओवर खत्म नहीं किए तो

3. इस बार के सीजन में फैंस को एक नया अंपायर सिग्नल भी देखने को मिलेगा, जो इम्पैक्ट प्लेयर के लागू होने पर अंपायर द्वारा किया जाएगा। जिसमें अंपायर अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए एक्स का निशान बनाएगा

4. टीमें इस बार ऑन फील्ड अंपायर द्वारा दिए गए फैसलों को चुनौती दे सकती हैं, अगर नो बाॅल और वाइड को लेकर कोई मदभेद है तो

5. टीमों को इस बार अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा टाॅस के होने के बाद करने की छूट होगी, इससे पहले यह टाॅस से पहले थी

6. मैच के दौरान कोई भी अनफेयर मूवमेंट जिसमें विकेटकीपर भी शामिल है, जो मैच के परिणाम पर असर डाल सकता है तो उस गेंद को अंपायर द्वारा डेड करार दिया जाएगा और ऐसा करने वाली टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी

7. इस सीजन टीमों को सिर्फ चार फील्डर 30 गज के दायरे से बाहर लगाने की इजाजत होगी, जो इससे पहले 5 थी