5. शिखर धवन

शिखर धवन कभी-कभी अपने फ्री टाइम में PUBG/BGMI खेलते हुए नजर आ चुके हैं। वह मोहम्मद शमी और एक्स पत्नी के साथ गेम खेलते हुए पाए गए थे। हालांकि, धवन इस गेम को ज्यादा नहीं खेलते।

4. मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी PUBG/BGMI को टैब पर खेलते थे। शमी अपने भाइयों और भारतीय खिलाड़ियों के साथ यह गेम खेलते हुए पाए गए थे। बता दें कि, शमी की वजह से ही काफी खिलाड़ियों ने PUBG खेलने के लिए टैब खरीदा।

3. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल ने इस गेम को 2018 में खेलना शुरू किया था। चहल को कई मौको पर गेम के प्रो प्लेयर्स के साथ PUBG खेलते हुए देखा गया है और वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने गेम जीतने की पोस्ट डालते रहते हैं । 

2. केदार जाधव

केदार जाधव ही वो शख्स हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को PUBG से अवगत करवाया। केदार PUBG में टीम लीडर थे। उन्हें हमेशा खाली समय में PUBG खेलते देखा गया है। 

1. महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी का नाम इस लिस्ट में देखकर आप हैरान होंगे लेकिन धोनी ही वो भारतीय खिलाड़ी है, जिन्होंने सबसे पहले इस गेम को डाउनलोड किया था। धोनी ने इस गेम को बड़ी तेजी से सीखा। बता दें कि धोनी को रश गेम खेलना पसंद है।