IPL इतिहास के ये 5 अटूट रिकॉर्ड: पता नहीं कब टूटेंगे?

इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होगा। क्रिकेट फैंस इस महासंग्राम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आइए देखें वह 5 रिकार्ड जो IPL में पता नहीं कब टूटेंगे

5. विराट कोहली ने 2016 के IPL सीजन में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए थे। इसमें चार शतक शामिल हैं और इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है।

4. साल 2013 में दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने तूफान मचा दिया था। उस साल उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 175 रन बनाए थे। उन्होंने चौके-छक्कों की बौछार लगा दी थी। 

3. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL की सबसे धाकड़ टीम है। CSK ने 5 बार IPL का खिताब जीता है। दूसरी ओर, वे 14 सीजन में 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और 10 बार फाइनल में पहुंचे हैं।

2. 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ RCB का रिकॉर्ड खराब रहा था। उस साल 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB सिर्फ 49 रन पर आउट हो गई थी। यह आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर था।

1. क्रिस गेल ने प्रशांत परमेश्वरन के एक ओवर में 37 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। गेल ने 2011 में कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। आईपीएल इतिहास में इससे महंगा ओवर अभी तक नहीं फेंका गया है। 

जडेजा नहीं, धोनी अपने संन्यास के बाद इन 3 खिलाड़ियों को बना सकते हैं कप्तान