विराट कोहली ने पिछले 12 महीनों में कमाए 8 अरब से ज्यादा पैसे

विराट कोहली आए दिन मैदान में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाते और तोड़ते रहते हैं। 

विराट ने अब कमाई के मामले में भी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 

विराट कोहली पिछले 12 महीनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। 

स्टेटिस्टा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने पिछले 12 महीनों में 101 मिलियन डॉलर की कमाई की है। 

भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो कोहली ने 8 अरब 47 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

हालांकि, विराट ने इस साल 66 करोड़ रुपये टैक्स भी भरा है। 

बता दें, विराट कोहली ने 1 सितंबर 2023 से 1 सितंबर 2024 के बीच यह कमाई की है। 

ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स भरते हैं सबसे ज्यादा TAX