पहले आईपीएल मैच में जुरेल ने राजस्थान के लिए पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों में 32 रनों की तूफानी पारी खेली है
तो आईए जानते हैं कौन है ध्रुव जुरेल?
यूपी के लिए खेलते हैं घरेलू क्रिकेट ध्रुव जुरेल और वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
ध्रुव जुरेल अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था
जुरेल उत्तर प्रदेश के आगरा से आते हैं और उनके पिता नेम सिंह जुरेल भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं और 1999 कारगिल युद्ध में भी उन्होंने हिस्सा लिया था।