रवींद्र जडेजा की नकल करते हुए दिखाई दिए चेतन सकारिया, ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर दिया मजेदार जवाब
अभी तक रवींद्र जडेजा को लेकर ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है कि वो कब भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने तमाम लोगों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद कहा।
अद्यतन - Sep 15, 2022 9:40 pm

एशिया कप 2022 से बाहर होने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई थी कि रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में आगामी टी-20 विश्वकप 2022 से भी बाहर रहेंगे। इस ऑलराउंडर ने बाद में अपने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी की तस्वीरें साझा की जहां उनको अस्पताल में बैसाखी के साथ खड़े हुए देखा गया।
युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया, जिन्होंने कुछ साल पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से एक सफल सत्र खेला था, उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट साझा करके जडेजा के जल्द ठीक होने की कामना की।
चेतन ने एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें वो जडेजा के तलवार सेलीब्रेशन की नकल कर रहे हैं। बता दें, जब भी जडेजा कोई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं या अर्धशतक या शतक जड़ते हैं तब इस तलवार सेलीब्रेशन को मनाते हैं। चेतन ने 14 सितंबर को इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘अगर आप जडेजा भाई को याद कर रहे हैं, @imjadeja हम दुआ करते हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाए। जडेजा को चेतन सकारिया का यह पोस्ट बहुत अच्छा लगा और उन्होंने इस पोस्ट में जवाब देते हुए लिखा कि, ‘हाहाहा बहुत अच्छे।’
https://twitter.com/Sakariya55/status/1570063461278973953?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1570063461278973953%7Ctwgr%5E2f2ce4172a8d8c8e7a1f4e8ceb0281097ad68482%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fwell-done-ravindra-jadeja-reacts-as-chetan-sakariya-pulls-off-all-rounders-sword-celebration%2F
रवींद्र जडेजा के चोटिल होने पर BCCI ने जताई नाराजगी
जडेजा का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए काफी बड़ा झटका था। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके होने से टीम में काफी स्थिरता देखने को मिलती है। जब जडेजा चोटिल हुए और एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हुए तब टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को मिडिल ऑर्डर में खिलाया लेकिन उनका यह प्रयोग काम नहीं आया और भारत सुपर 4 के अपने तीन में से दो मुकाबले बुरी तरह से हारी।
जडेजा सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी और फील्डिंग से भी टीम को काफी स्थिरता देते हैं। ऋषभ पंत इस समय अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं जिसकी वजह से उनकी वर्ल्ड कप 2022 में प्लेइंग XI में खेलने की उम्मीद बहुत कम लग रही है। हालांकि अब देखना यह होगा कि मैनेजमेंट उनको लेकर क्या फैसला लेती है।
हालांकि टीम मैनेजमेंट जडेजा की इस चोट से उनसे काफी नाराज है। इससे पहले BCCI के एक सूत्र ने कहा था कि, ‘हम लोग जडेजा की चोट से खुश नहीं है। उन्हें कोई भी साहसिक गतिविधियां करने से पहले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखना चाहिए था। लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को मजाक में लिया जिसकी वजह से हम सब उनसे नाराज हैं।’
अभी तक जडेजा को लेकर ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है कि वो कब भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं लेकिन उन्होंने तमाम लोगों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद कहा।
रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहा कि, ‘सर्जरी सफल रही। तमाम लोग हैं जिन्होंने मेरे लिए दुआ की और मेरा साथ दिया- BCCI, मेरे साथी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और प्रशंसक। मैं जल्द ही रिहैब शुरू करूंगा और जल्द से जल्द क्रिकेट में वापसी करूंगा। आप सबको मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा।