बंद कर दी ऑस्ट्रेलियाइयों की जुबां, विराट की सेना क्या खूब किया काम

Advertisement

Indian Cricket Team (Photo by Mark Evans/Getty Images)

गोरी चमड़ी वाले हमेशा से एशिया की टीम और उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाते रहते थे। कहा करते थे कि ये घर के शेर हैं। विदेश के तेज और स्विंग लेते पिच पर इन्हें खेलना नहीं आता। ऑस्ट्रेलियाइयों की जुबां तो कुछ ज्यादा ही तेज चलती थी। वे हमेशा उलाहना देते रहते थे कि एक से एक सूरमा आए, लेकिन भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टेस्ट सीरिज नहीं हरा पाई। बस, यही पर भारतीयों को चुप्पी साधनी पड़ती थी क्योंकि यह उनकी दुखती रग थी।

Advertisement
Advertisement
Ravi Shastri, Anushka Sharma, Virat Kohli (Photo by Mark Evans/Getty Images)

आखिरकार विराट कोहली की सेना ने यह काम कर ही डाला। ऑस्ट्रेलिया वालों को उनके घर में जाकर धो डाला। चार टेस्ट की सीरिज 2-1 से अपने नाम कर ली और ऐसा पहली बार हुआ है। वो तो ऑस्ट्रेलिया वालों की किस्मत अच्छी थी। सिडनी टेस्ट में बारिश ने रंग में भंग डाला वरना यह स्कोर 3-1 होता।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की जीत को ‘फ्लूक’ नहीं है। पर्थ टेस्ट को छोड़ दें तो हर क्षेत्र में हमारी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी। उनसे बैटिंग और बॉलिंग अच्छी की और फॉलोआन भी खिलाया। पूरी टीम एक ईकाई के रूप में खेली और केवल विराट के भरोसे ही नहीं रही। हमारे हर खिलाड़ी ने पूरा दमखम दिखाया और साबित किया कि हम उनसे बेहतर हैं।

Kuldeep Yadav (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)

गर्व से छाती चौड़ी हो गई
कहने वाले कहेंगे कि ऑस्ट्रेलिया टीम कमजोर है। इसे हराया तो क्या हुआ? ऐसा कह कर हमारी जीत की चमक को फीका नहीं किया जा सकता। हम भी तो कमजोर थे, तभी तो ऑस्ट्रेलिया से हारते थे। आज भी इस टीम को उसके घर में हरा कर टेस्ट सीरिज जीतना कई टीमों के लिए ख्वाब है। हमारा ख्वाब तो साकार हो गया। गर्व से छाती चौड़ी हो गई। विराट कोहली एंड टीम को दिल से धन्यवाद।

Advertisement