पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने World Cup की टिकट की कालाबाजारी के बीच उठाया ये बड़ा कदम  - क्रिकट्रैकर हिंदी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने World Cup की टिकट की कालाबाजारी के बीच उठाया ये बड़ा कदम 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच आज 5 नवंबर को कोलकाता में खेला जा रहा है। 

Cricket World (Image Credit- Twitter X)
Cricket World (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मैच आज 5 नवंबर, रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले यह खबरें उड़ी थी कि इस मैच के लिए टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है।

दूसरी ओर, वर्ल्ड कप की टिकटों की कालाबाजारी की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने सीवी आनंद बोस (C V Ananda Bose) ने एक अनोखा कदम उठाया है। बता दें कि बंगाल के गवर्नर ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) द्वारा उपलब्ध कराई गई 4 टिकटों को वापिस कर दिया है। तो वहीं इसके जबाव में गवर्नर ने राजभवन में जनता स्टेडियम लगाने की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने उठाया ये बड़ा कदम

गौरतलब है कि सीवी आनंद बोस ने घोषणा की है कि राजभवन में 500 क्रिकेट फैंस को 12 से 2 बजे के बीच ऑनलाइन माध्यम से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एंट्री कराई जाएगी। तो वहीं यहां पर क्रिकेट फैंस एक बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच का आनंद ले पाएंगे। साथ ही बता दें कि बंगाल के गवर्नर ने यह फैसला टिकटों की कालाबाजारी के बीच लिया है।

बता दें कि बंगाल राजभवन के अधिकारी ने एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार कहा- राज्यपाल ने सम्मान में मिले टिकटों को कैब को लौटा दिए हैं। उन्होंने राजभवन में एक ‘जनता स्टेडियम’ खोलने का फैसला किया है, जहां लोग बड़ी स्क्रीन पर मैच देख सकेंगे।

साथ ही बता दें कि वर्ल्ड कप की टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई और कैब के अधिकारियों को समन जारी किया है।

ये भी पढ़ें- किंग कोहली के यह 10 रिकॉर्ड, क्या आपको भी पता है इनके बारे में?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?