IND vs WI: रिकाॅर्ड रनचेज करते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 6 विकेट से हराया

IND vs WI: रिकाॅर्ड रनचेज करते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 6 विकेट से हराया

भारत के खिलाफ शाई होप ने सबसे तेज टी20 शतक लगाया

Shai Hope (Image Credit- Twitter X)
Shai Hope (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अपने टी20 इतिहास में भारत के लिए बेस्ट स्कोर चेज करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 250 रनों का एक मजबूत लक्ष्य कैरेबियाई टीम के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जबाव में शाई होप की कप्तानी के पारी के चलते वेस्टइंडीज ने इस टारगेट को 18.3 ओवर में 4 विकेट हासिल कर लिया।

मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान ने 45 गेंदों में नाबाद 102* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। बता दें यह अब भारत के खिलाफ किसी वेस्टइंडीज कप्तान का सबसे तेज टी20आई शतक बन गया है। तो वहीं, इस जीत के बाद वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली।

वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहले टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रनों का एक मजबूत स्कोर बनाया।

टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 82, ईशान किशन ने 43 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 रनों की पारी खेली। अंत में तिलक वर्मा 18 गेंदों में 44* रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो रोस्टन चेज को 3 विकेट मिले। इसके अलावा शमार स्प्रिंगर को 2 विकेट मिले।

इसके बाद, वेस्टइंडीज ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारत से मिले 250 रनों के टारगेट को 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। कैरेबियाई टीम के लिए कप्तान शाई होप 102* और रोमारियो शेफर्ड 34* रन बनाकर नाबाद रहे। साथ ही शेरफन रदरफोर्ड ने 84 और रोवमैन पाॅवेल ने 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। भारत के लिए मयंक यादव ने 3 और कुलदीप यादव ने 1 विकटे हासिल किया।

ये भी पढ़ें – 10 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp