IND vs WI: गुवाहटी में 33 साल बाद वेस्टइंडीज ने बना दिया अनोखा 'वर्ल्ड रिकाॅर्ड', रनों से जुड़ा है मामला 

IND vs WI: गुवाहटी में 33 साल बाद वेस्टइंडीज ने बना दिया अनोखा ‘वर्ल्ड रिकाॅर्ड’, रनों से जुड़ा है मामला 

वेस्टइंडीज ने पहली बार वनडे क्रिकेट इतिहास में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है।

West Indies (Image Credit- Twitter X)
West Indies (Image Credit- Twitter X)

गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। मैच में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 405 रन बनाए।

बता दें अब यह वेस्टइंडीज टीम के वनडे इतिहास में पहली बार है, जब उन्होंने वनडे फाॅर्मेट में 400+ रन बनाए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज का वनडे बेस्ट स्कोर 389/10 था, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 27 फरवरी 2019 को बनाया था।

33 साल बाद भारत के खिलाफ भी रचा इतिहास

इसके अलावा जैसे ही मैच में वेस्टइंडीज ने 334 रन बनाए, वैसे ही उन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत के खिलाफ भारत में अपना बेस्ट स्कोर बना दिया। इससे पहले उन्होंने 1983 में जमशेदपुर में 333 रन बनाए थे। इसके अलावा इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं।

यह भी वेस्टइंडीज के वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब टीम के तीन खिलाड़ियों ने 100+ स्कोर बनाए। गुवाहटी वनडे में सलामी बल्लेबाज जाॅन कैंपबेल ने 101, कप्तान शाई होप ने 104 और आमिर जंगू ने 114 रनों की बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं। इसके अलावा होप ने वनडे करियर का 20वां शतक लगाया और उन्होंने कैरेबियाई टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व हमवतन ब्रायन लारा (19 शतक) को पीछे कर दिया।

भारत को जीत दर्ज करने के लिए हासिल करना होगा रिकाॅर्ड टारगेट

तो वहीं, मैन इन ब्लू को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए रिकाॅर्ड 406 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करना होगा। भारत ने इससे पहले वनडे क्रिकेट में कभी भी इतने बड़े टारगेट को हासिल नहीं किया है। भारत ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 360 रनों के बडे़ टारगेट को चेज किया था। अगर आज ऐसा हुआ तो यह अपने आप में एक और वर्ल्ड रिकाॅर्ड होगा।

ये भी पढ़ें – ICC ODI Rankings: शुभमन गिल के करीब पहुंचे विराट कोहली, दूसरे स्थान पर लगाई छलांग

close whatsapp