वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की करेंगे मेजबानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की करेंगे मेजबानी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट की मेजबानी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया करेगा।

India vs England, 5th Test (Image Credit- Twitter X)
India vs England, 5th Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली है और इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट की मेजबानी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया करेगा। इस टेस्ट का वेन्यू पर्थ होगा जहां अभी तक कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है जबकि क्वींसलैंड और साउथ ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। दरअसल जनवरी के अंतिम तीन हफ्तों के दौरान ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और इसी वजह से क्वींसलैंड और साउथ ऑस्ट्रेलिया को यह अनुबंध नहीं दिया गया है।

दूसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा जबकि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जा सकता है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में आयोजित होगा जबकि पांचवा और अंतिम टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा अभी शेड्यूल रिलीज नहीं किया गया है।

watoday.com.au के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘बिग बैश लीग और महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल के बाद ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस शेड्यूल को रिलीज करेगा। अभी टेस्ट सीरीज को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।’

भारत को करना है ऑस्ट्रेलिया का दौरा

बता दें, टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन पर्थ में काफी अच्छा रहा है। यहां बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि तेज गेंदबाज यहां काफी अच्छी गेंदबाजी करते है। भारत और इंग्लैंड को अगले दो सालों में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।

तमाम लोग इस टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा और देखना यह होगा कि यहां दोनों टीमों में कौन ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?